ब्रेकिंग
दलबदल कानून की व्यावहारिक कमजोरी: लोकसभा में लटकीं अयोग्यता याचिकाएं; सुप्रीम कोर्ट के 3 महीने के नि... क्या भारत की राजनीति पलट देगी जेन जी? 38 करोड़ युवा वोटरों को साधने में जुटीं पार्टियां, जानें चुनाव... गृह मामलों की संसदीय स्थायी समिति की बैठक में हंगामा: पैलेट गन और लाठीचार्ज पर तकरार जर्जर स्कूलों पर सरकारों का बड़ा फैसला: राजस्थान में ₹12,500 करोड़ और UP में ₹604 करोड़ का बजट, जेन ... डूंगरपुर: सत्तु देवकी स्कूल में भरभराकर गिरी कमरे की छत, 120 बच्चे थे मौजूद; बंद कमरा होने से टला बड... रक्षा मंत्रालय का बड़ा फैसला: DRDO की पारंपरिक मिसाइल तकनीक भारतीय उद्योगों को होगी ट्रांसफर मुंबई में ऑटो चालकों की मराठी परीक्षा पर नया विवाद: 'सिलेबस से बाहर के सवाल पूछ रहा RTO', यूनियन ने ... इलाहाबाद हाईकोर्ट ने खारिज की स्कूल में हिजाब पहनने की याचिका: फैसले को चुनौती देगा AIMPLB; कोर्ट बो... सिंगरौली में फायर ब्रिगेड के पानी से धोई गई BJP विधायक की गाड़ी: कमिश्नर आवास का वीडियो वायरल, सवालो... कानपुर में कूड़े के ढेर से एक्सपायरी टॉफी-चॉकलेट लूटने की मची होड़: वीडियो वायरल होने के बाद खाद्य व...
मध्यप्रदेश

इंदौर में दहेज का केस लगाया तो पत्नी को तीन तलाक देकर चला गया पति

इंदौर। खजराना थाना क्षेत्र में तीन तलाक का मामला सामने आया है। पुलिस ने एक महिला की शिकायत पर उसके पति के विरुद्ध मुस्लिम महिला विवाह पर अधिकार का संरक्षण अधिनियम 2019 के तहत केस दर्ज किया है। महिला से पति का विवाद चल रहा है। उसने दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज करवा रखा है। पति इससे नाराज था। वह मायके में रह रही पत्नी के पास पहुंचा और तीन बार तलाक, तलाक, तलाक बोलकर चला गया।

खजराना टीआइ उमरावसिंह के मुताबिक, घटना 18 सितंबर की ममता कोलानी (खजराना) की है। पुलिस ने 23 वर्षीय तंजीला शेख की शिकायत पर उसके पति नसीर शेख निवासी दिलीप नगर खजराना के खिलाफ केस दर्ज किया है। तंजीला ने पुलिस को बताया कि पति नसीर शादी के बाद से परेशान करता था। वह रुपयों की मांग कर प्रताड़ित करने लगा था। परेशान होकर उसने दहेज प्रताड़ना का केस लगाया और ससुराल छोड़ कर मायके रहने आ गई। इससे गुस्सा नसीर उसके मायके आया और तीन तलाक देकर चला गया।

Related Articles

Back to top button