ब्रेकिंग
Maharashtra Rain Havoc: महाराष्ट्र में बारिश बनी काल, लापरवाही के चलते 9 लोगों की दर्दनाक मौत; जानें... How to Get Glass Hair: कोरियन हेयर केयर रूटीन से पाएं स्मूथ, शाइनी और हेल्दी बाल; जानें आसान तरीका Women's T20 World Cup 2026 Final: ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड के बीच खिताबी जंग, जानें विजेता टीम को म... Bollywood News: अक्षय कुमार की कमाई का नया जरिया, मुंबई में करोड़ों की प्रॉपर्टी बेचकर कमाए भारी मुना... Mental Health Crisis: युद्ध के मैदान से लौटे सैनिकों में PTSD का खतरा, इजराइल में 1 लाख तक पहुंच सकत... Crude Oil Prices: कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट का पेट्रोल-डीजल पर असर, सरकार ने साफ की स्थिति WhatsApp, Telegram & Signal News: यूजरनेम फीचर पर बढ़ी सरकार की सख्ती, फ्रॉड के डर से मांगा जवाब Budh Margi 2026: 25 जुलाई को बुध अपनी ही राशि में होंगे मार्गी, इन 4 राशियों को रहना होगा बेहद सावधा... Benefits of Oats: ओट्स खाने के जबरदस्त फायदे, फाइबर और प्रोटीन से भरपूर नाश्ते के लिए अपनाएं ये तरीक... Etah Road Accident: एटा में भीषण सड़क हादसा, सड़क किनारे खड़ी बस को कंटेनर ने मारी टक्कर; 5 की मौत, ...
देश

राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, कहा- 2 करोड़ के कपड़े पहनते हैं, रोजगार क्यों नहीं देते?

नई दिल्लीः कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर अर्थव्यवस्था से जुड़ी विफलताओं को छिपाने के लिए नफरत और विभाजन का सहारा लेने का आरोप लगाया तथा दावा किया कि इस देश की जनता मोदी को संविधान पर आक्रमण और भारत माता की आवाज को दबाने नहीं देगी। इसी के साथ राहुल गांधी ने मोदी को उनके कपड़े वाले बयान के साथ ही कई मुद्दों पर घेरा। राहुल गांधी ने कहा, ‘आप कपड़ों की बात करते हैं। दो करोड़ रुपये का सूट देश की जनता ने नहीं पहना था, आप पहन रहे हैं। फिर आप बताइए, अर्थव्यस्था कैसे चौपट हो गई। युवाओं को रोजगार क्यों नहीं मिल रहा है? आप इन सब में फेल रहे तो भारत को बांटने का काम शुरू कर दिया।’ राहुल ने कहा कि भारत का संविधान हर धर्म के लोगों ने बनाया था। सबकी आवाज इस संविधान में है। उन्होंने कहा कि आप इस संविधान पर आक्रमण नहीं कर सकते। पूरा हिंदुस्तान आपको रोकेगा।

राहुल गांधी ने कहा, ‘‘ देश एक आवाज होता है और आज हमने जो संविधान की प्रस्तावना पढ़ी है वो हिंदुस्तान की जनता की आवाज थी। इस आवाज ने अंग्रेजों को भारत से भगाया। प्यार और शांति से यह किया। उसी आवाज ने हिंदुस्तान की अर्थव्यवस्था को खड़ा किया और करोड़ों युवाओं को रोजगार दिया। इस आवाज के बिना हिंदुस्तान नहीं रह सकता।” गांधी ने आरोप लगाया, ‘‘देश के दुश्मनों ने कोशिश की कि इस आवाज को दबाया जाए, देश की उन्नति को नष्ट किया जाए और देश की अर्थव्यवस्था को भी नष्ट किया जाए। जनता ने लड़ाई लड़ी और दुश्मनों को रोका। जो काम देश के दुश्मन नहीं कर पाए वो काम करने के लिए नरेंद्र मोदी पूरा दम लगाकर कोशिश कर रहे हैं।”

उन्होंने प्रधानमंत्री पर निशाना साधते हुए कहा, ‘‘जब आप न्यायपालिका पर दबाव बनाते हैं, छात्रों पर हमले करते हैं तो देश की आवाज को शांत करने की कोशिश करते हैं। जब करोड़ों युवाओं की नौकरियां छीनते हो तो देश की आवाज को दबाते हो।” कांग्रेस नेता ने कहा, ‘‘नरेंद्र मोदी, आप कांग्रेस पार्टी से नहीं लड़ रहे हैं, आप देश की आवाज के खिलाफ खड़े हो गए हैं। मैं आपको और आपके मित्र अमित शाह को बताना चाहता हूं कि यह आवाज भारत माता की आवाज है। अगर आप इस भारत माता की आवाज को दबाने की कोशिश करेंगे तो भारत माता आपको जवाब देने जा रही है।”

गांधी ने आरोप लगाया, ‘‘ आप रोजगार नहीं दे पाए और अर्थव्यवस्था को चला नहीं पाए तो नफरत के पीछे छिप रहे हैं और देश को बांट रहे हैं। आप सच नहीं बोल सकते। आपके संगठन ने वर्षों से सिखाया है कि हिंदुस्तान को कैसे बांटा जाए और कैसा तोड़ा जाए। आप इसमें नंबर वन हैं।” उन्होंने कहा, ‘‘आज देश इस बात को समझ रहा है। युवा और छात्र समझ रहे हैं कि नरेंद्र मोदी को नफरत फैलाने के अलावा कुछ नहीं आता । देश की जनता आपको भारत की आवाज को दबाने नहीं देगी। संविधान में सभी धर्म के लोगों की आवाज है और आपको संविधान पर आक्रमण नहीं करने देगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button