ब्रेकिंग
Maharashtra Rain Havoc: महाराष्ट्र में बारिश बनी काल, लापरवाही के चलते 9 लोगों की दर्दनाक मौत; जानें... How to Get Glass Hair: कोरियन हेयर केयर रूटीन से पाएं स्मूथ, शाइनी और हेल्दी बाल; जानें आसान तरीका Women's T20 World Cup 2026 Final: ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड के बीच खिताबी जंग, जानें विजेता टीम को म... Bollywood News: अक्षय कुमार की कमाई का नया जरिया, मुंबई में करोड़ों की प्रॉपर्टी बेचकर कमाए भारी मुना... Mental Health Crisis: युद्ध के मैदान से लौटे सैनिकों में PTSD का खतरा, इजराइल में 1 लाख तक पहुंच सकत... Crude Oil Prices: कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट का पेट्रोल-डीजल पर असर, सरकार ने साफ की स्थिति WhatsApp, Telegram & Signal News: यूजरनेम फीचर पर बढ़ी सरकार की सख्ती, फ्रॉड के डर से मांगा जवाब Budh Margi 2026: 25 जुलाई को बुध अपनी ही राशि में होंगे मार्गी, इन 4 राशियों को रहना होगा बेहद सावधा... Benefits of Oats: ओट्स खाने के जबरदस्त फायदे, फाइबर और प्रोटीन से भरपूर नाश्ते के लिए अपनाएं ये तरीक... Etah Road Accident: एटा में भीषण सड़क हादसा, सड़क किनारे खड़ी बस को कंटेनर ने मारी टक्कर; 5 की मौत, ...
देश

सूरजपाल अम्मू के बिगड़े बोल- मेरे हाथों में बहुत दिनों से हो रही खुजली, अगर ओवैसी मिल जाए तो……

फरीदाबाद- सीएए और एनआरसी को लेकर पूरे देश में हंगामा हो रहा है। विपक्षी दल लगातार बीजेपी पर हमलावर हो रहे हैं, ऐसे में बीजेपी नेता सूरजपाल अम्मू ने कांग्रेस और ओवैसी पर जमकर निशाना साधा है। इस दौरान जोश में उनके बोल बिगड़ पड़े। उन्होंने ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहाद-उल मुस्लिमीन  के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी पर निशाना साधते हुए कहा की मेरे हाथों में बहुत दिनों से खुजली हो रही है, ओवैसी अगर मिल जाए तो मैं उन्हें बताऊंगा सीएए और एनआरसी क्या है।

इस दौरान उन्होंने राजघाट पर कांग्रेस के धरने पर भी साधा निशाना। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी की आत्मा को अशांत करने के लिए कांग्रेसियों ने राजघाट पर ड्रामा किया था। उन्होंने कहा कि 1947 में नेहरू ने धर्म के आधार पर देश का विभाजन किया और उसी तरह की कोशिश सोनिया और राहुल गांधी कर रहे हैं।

उन्होंने साफ तौर पर कहा कि ओवैसी और कांग्रेस देश को तोड़ने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि ओवैसी जैसे लोगों का करणी सेना के तरीके से इलाज होना चाहिए. उन्होंने साफ तौर पर कहा कि अगर ओवैसी करणी सेना के किसी भी सैनिक को मिल गए तो उन्हें इसका माकूल जवाब दिया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button