ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ के तीन शहरों में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की बड़ी दबिश: रायपुर, भिलाई और धमतरी के कई ठिकानों... छत्तीसगढ़ में मौसम का विहंगम मिजाज: उत्तरी अंचल में बढ़ी ठंड की ठिठुरन, अंबिकापुर का पारा लुढ़ककर 9.... 26/11 के मुंबई हमले में आतंकियों से लोहा लेने वाले जांबाज अधिकारी संदीप खिरटकर अब रायपुर में संभाल र... कोरबा में धान खरीदी के दौरान हाथियों की आमद से बढ़ी चिंता: वनांचल के दो दर्जन से अधिक उपार्जन केंद्र... रायपुर के छत्तीसगढ़ ग्रामीण बैंक में नकली नोट जमा करने पहुंची महिला: गिनती के दौरान पकड़े गए 50 रुपय... कस्टम मिलिंग का धान डकारने वाले मिलरों पर प्रशासन का सख्त एक्शन: खाद्य विभाग ने दो राइस मिलों को किय... छत्तीसगढ़ में मौसम का अनोखा मिजाज: उत्तर में कड़ाके की ठंड ने दी दस्तक, तो दक्षिण में अब भी बनी हुई ... बिलासपुर में मेडिकल पीजी एडमिशन के नाम पर करोड़ों की ठगी: मेडिकल माफिया ने दो डॉक्टरों से ऐंठे 2.74 ... रायपुर कलेक्ट्रेट के पास सुलभ शौचालय में खूनी संघर्ष: गाली देने से मना करने पर केयरटेकर के साथ मारपी... रायपुर में नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म और गर्भपात कराने का सनसनीखेज मामला: पुलिस ने एनआईटी के पूर्व छ...
देश

पूरे उत्तर भारत में ठंड का कहर जारी, गोएयर की कई उड़ानें रद्द व दिल्ली आ रहीं 25 ट्रेनें लेट

पूरा उत्तर भारत पिछले एक हफ्ते से भीषण ठंड की मार सह रहा है। पहाड़ों पर हो रही भारी बर्फबारी के चलते मैदानी इलाकों में ठिठुरन काफी बढ़ गई है। वहीं कोहरे के चलते लोगों को यातायात से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। रेलवे से लेकर हवाई सेवाएं भी प्रभावित हो रही हैं। एयरलाइन कंपनी गो एयर के प्रवक्ता ने बताया कि उत्तर भारत में खराब मौसम का असर उड़ानों पर पड़ रहा है।

PunjabKesari

प्रवक्ता ने बताया कि खराब मौसम के कारण उड़ानें प्रभावित हो रही हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि नागरिकता संशोधन कानून ( सीएए ) के खिलाफ हो रहे प्रदर्शनों की वजह से भी कई उड़ानें रद्द हुईं। इससे पहले मंगलवार को विमानन कंपनी ने कुल 19 उड़ानें रद्द की थीं। इससे हजारों यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सोमवार को भी कंपनी द्वारा उड़ानें रद्द की गई थीं। इनमें दिल्ली, मुंबई, बंगलुरु, अहमदाबाद, कोच्चि, पटना और लखनऊ की उड़ानें शामिल हैं।

PunjabKesari

बता दें कि गुरुवार को भी दिल्ली में काफी कोहरा देखने को मिल रहा है। राजधानी का न्यूनतम तापमान 6 डिग्री दर्ज किया गया। कई इलाकों में विजिबिलिटी 200 मीटर से नीचे पहुंच गया।

25 ट्रेनें चल रही देरी से
कोहरे के कारण दिल्ली आ रही 25 ट्रेनें देरी से चल रही हैं इसमें कटिहार-अमृतसर एक्सप्रेस, पुरुषोत्तम एक्सप्रेस, गोरखधाम एक्सप्रेस, वैशाली एक्सप्रेस, प्रयागराज एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें शामिल हैं। ये ट्रेनें 2 घंटे से लेकर 6 घंटे तक लेट चल रही हैं जिसके कारण मुसाफिरों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बुधवार को दिल्ली का तापमान 5.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

मौसम विभाग के मुताबिक शहर में 1997 के बाद से अब तक दिसंबर में सबसे लंबी अवधि वाले और बेहद ठंडे दिन रिकॉर्ड किए गए। दूसरी तरफ चंडीगढ़ सहित पश्चिमोत्तर क्षेत्र में जारी भीषण ठंड का कहर इस कदर बढ़ता जा रहा है कि कामकाज करना भी मुश्किल हो गया है तथा हाथ-पैर तक सुन्न पड़ने लगे हैं। पिछले 46 साल के बाद पड़ी भीषण सर्दी ने आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित किया है। क्षेत्र में कहीं घना तो कहीं हल्का कोहरा रहा जिससे सड़क, रेल तथा उड़ानों पर असर पड़ा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button