देश
दिल्ली विधानसभा चुनाव की तारीखों का जल्द हो सकता है ऐलान, EC ने बुलाई समीक्षा बैठक

दिल्ली में विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों ने कमर कस ली है। इसी बीच चुनाव आयोग ने चुनाव तैयारियों में जुटी दिल्ली मुख्य निर्वाचन अधिकारी को आखिरी समीक्षा बैठक के लिए बुलाया है। माना जा रहा है कि आज चुनावों की तारीखों का ऐलान हो सकता है।
चुनाव प्रचार पर नजर रखने के लिए मीडिया मॉनिटरिंग टीम का भी गठन किया जा चुका है। इसके अलावा सोशल मीडिया पर चुनाव प्रचार की निगरानी के लिए भी दिल्ली मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय ने टीम का गठन कर लिया है। दरअसल दिल्ली में विधानसभा चुनाव के बाद अगली सरकार का गठन 15 फरवरी 2020 तक करना है। आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल ने 14 फरवरी 2013 को दिल्ली के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी।






