ब्रेकिंग
रांची के बरियातू में देर रात पार्टी के दौरान ताबड़तोड़ फायरिंग: युवक के पेट में लगी गोली, रिम्स ट्रॉ... झारखंड में बंगाल की खाड़ी का सिस्टम एक्टिव: 6 जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट; 1 सितंबर को भी झम... पलामू की बटाने नदी में पिकनिक मनाने गए बिहार के 3 दोस्त डूबे: 2 की मौत, NDRF ने निकाला तीसरा शव राहुल गांधी की बढ़ीं मुश्किलें: हल्द्वानी रामलीला मैदान शुद्धिकरण विवाद में FIR, वाल्मीकि समाज ने लग... रायपुर में बदला मौसम का मिजाज: 98% पहुंची आर्द्रता, सड़कों पर जलभराव से जनजीवन प्रभावित; मौसम विभाग ... रायपुर में अपराधियों पर नजर रखने वाले ITMS कैमरे ठप: 100 से ज्यादा बंद, धुंधली फुटेज से पुलिस परेशान नेपाल में भीषण बाढ़-तबाही से बचकर रायपुर लौटे 5 दोस्त: 'चाय के 10 मिनट के ब्रेक' ने बचाई जान, स्टेशन... बस्तर में विकास की रफ्तार पकड़ेगी: केंद्र ने दी DMF नियमों में बड़ी छूट, 15-25 KM की बाध्यता खत्म छत्तीसगढ़ में बिजली निजीकरण पर CM विष्णु देव साय का बड़ा बयान: 'सरकार की ऐसी कोई मंशा नहीं, कांग्रेस... छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट का ऐतिहासिक कदम: FIR से फैसले तक जेंडर जस्टिस आधारित भाषा का होगा इस्तेमाल
देश

दिल्ली के कृष्णा नगर की इमारत में लगी भीषण आग, 40 लोगों को सुरक्षित निकाला बाहर

पूर्वी दिल्ली में बुधवार देर रात एक इमारत में आग लगने के बाद वहां से 40 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। आग लगने की सूचना देर रात दो बजकर 10 मिनट पर मिली जिसके बाद रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया ।

दिल्ली दमकल सेवा के निदेशक अतुल गर्ग ने बताया कि कृष्णा नगर इलाके में जिस चार मंजिला इमारत में आग लगी उसके भूतल पर प्लास्टिक अपशिष्ट सामग्री रखी थी जबकि ऊपर की मंजिलों पर लोग रहते थे। इमारत में चढ़ने-उतरने के लिए केवल एक ही रास्ता था।
आग लगने के बाद सभी निवासी छत पर चले गए जिसके कारण उन्हें बचाना आसान हो गया।

अधिकारी के अनुसार ग्राउंड फ्लोर पर बने गोदाम में प्लास्टिक का मेटेरियल रखा था, जिसके कारण आग की लपटें तेजी से ऊपर के फ्लोर तक फैलती चली गई। उन्होंने बताया कि इमारत से 40 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया और आग पर सुबह चार बजे काबू पाया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button