ब्रेकिंग
Ujjain Road Accident: उज्जैन में भीषण सड़क हादसा; तेज रफ्तार कार ने 5 लोगों को रौंदा, एक महिला की मौ... Gwalior Crime: ग्वालियर में कांग्रेस पार्षद पर जानलेवा हमला; बदमाशों ने सरेराह मारी गोली, अस्पताल मे... Shocking News: खुशियां मातम में बदलीं! 1 मई को गूंजी थी शहनाई, 3 मई को अर्थी देखकर फूट-फूटकर रोया पू... Jabalpur Bargi Dam: मसीहा बनकर आया 22 साल का रमजान; बरगी डैम हादसे में मौत के मुंह से ऐसे बचाई 7 जिं... Bargi Dam Accident: बरगी डैम हादसे में मौत का आंकड़ा 13 हुआ; 4 दिन बाद मिले चाचा-भतीजे के शव, रेस्क्य... MP Crime: गहने और पैसे के लिए दामाद बना कसाई! सास को नदी किनारे ले जाकर पत्थर से कुचला, पुलिस ने किय... Indore-Pithampur Economic Corridor: बदल जाएगी एमपी की सूरत! 2360 करोड़ के प्रोजेक्ट का भूमि पूजन, 6 ... Bareilly News: ‘मुझे मायके नहीं जाने दे रहे...’, बरेली में विवाहिता की संदिग्ध मौत; ढाई महीने पहले ह... Punjab Health Scheme: पंजाब सरकार की आम लोगों से अपील; हेल्थ स्कीम का उठाएं लाभ, ऐसे करें जल्द रजिस्... Mumbai Customs Action: दुबई से तस्करी पर बड़ा एक्शन; मुंबई एयरपोर्ट पर 1.8 करोड़ का सोना और गैजेट्स ...
टेक्नोलॉजी

बंद होने जा रहा है WhatsApp का ये फीचर, इन यूजर्स के लिए लाया गया है नया फीचर, मिनटों में सर्च कर सकेंगे पुराने मैसेज

WhatsApp ने हाल ही अपने यूजर्स के लिए इंस्टैंट वीडियो मैसेज की सुविधा जोड़ी थी। वॉट्सऐप के बहुत से यूजर्स को कंपनी का यह नया फीचर खास पसंद नहीं आ रहा था जिसके बाद इस फीचर को डिसेबल करने का फीचर लाए जाने की खबरें थीं। अब इंस्टैंट वीडियो मैसेज फीचर को लेकर फिर से एक नया अपडेट सामने आ रहा है।

कुछ पुराने एंड्रॉइड फोन्स और आईफोन्स पर सपोर्ट देना बंद कर देगा। कंपनी ऑपरेटिंग सिस्टम के लेटेस्ट वर्जन्स पर यूजर्स के लिए नए फीचर्स डेवलप करने पर फोकस करना चाहता है। जिन एंड्रॉइड फोन्स पर सपोर्ट बंद किया जाएगा उनमें वर्जन 4.1 और इनसे पुराने वर्जन मौजूद हैं। वॉट्सऐप के बहुत से यूजर्स को कंपनी का यह नया फीचर खास पसंद नहीं आ रहा था, जिसके बाद इस फीचर को डिसेबल करने का फीचर लाए जाने की खबरें थीं।

अब इंस्टैंट वीडियो मैसेज फीचर को लेकर फिर से एक नया अपडेट सामने आ रहा है। नए अपडेट के मुताबिक कंपनी इंस्टैंट वीडियो मैसेज फीचर को डिसेबल करने का फीचर नहीं ला रही है।

वीडियो मैसेज को लेकर आ रही परेशानी

रिपोर्ट के मुताबिक, इंस्टैंट वीडियो मैसेज फीचर को लेकर एक नया बदलाव देखने को मिल सकता है। नया बदलाव एक नए मेन्यू के साथ देखा जा सकेगा। दरअसल, इस रिपोर्ट के मुताबिक, यूजर्स को इस फीचर को लेकर अलग-अलग तरह की परेशानी आ रही है। कुछ यूजर्स के लिए यह फीचर कई मौकों पर असुविधाजनक है तो दूसरे यूजर्स को फीचर इस्तेमाल करने के लिए इसे मैन्युअली इनेबल करने की जरूरत होती है। वॉट्सऐप अब सभी यूजर्स की सुविधा को ध्यान में रखते हुए नया बदलाव कर रहा है।

वीडियो और ऑडियो मोड में कर सकेंगे अब स्विच

नए डेवलपमेंट में कंपनी यूजर्स के लिए वीडियो और ऑडियो मोड में स्विच करने की सुविधा पेश कर रही है।Wabetainfo की इस रिपोर्ट में एक स्क्रीनशॉट के साथ इस बदलाव को देखा जा सकता है। रिपोर्ट के मुताबिक कैमरा और माइक्रोफोन का इस्तेमाल कर दोनों ऑप्शन के बीच स्विच किया जा सकेगा। कंपनी एक नए मेन्यू के साथ इस फीचर को आसान बनाने की कोशिशों में है।

यूजर्स के लिए लाया गया है नया फीचर

दरअसल, इंस्टैंट वीडियो मैसेज फीचर को लेकर किया गया नया बदलाव फिलहाल वॉट्सऐप के आईओएस बीटा यूजर्स कर सकते हैं। वॉट्सऐप यूजर्स TestFlight app से वॉट्सऐप के 23.21.1.71 वर्जन को इन्स्टॉल कर सकते हैं।

रिपोर्ट के मुताबिक, वॉट्सऐप अपने वेब यूजर्स के लिए नया सर्च फीचर लेकर आ रहा है। इस फीचर की हेल्प से यूजर्स पुरानी चैट को आसानी से डेट की मदद से सर्च कर पाएंगे। हालांकि लीक्स के मुताबिक ये फीचर टेस्टिंग फेज में है। जल्द ही इसे आने वाले दिनों में यूजर्स के लिए रोलआउट कर दिया जाएगा। स्क्रीनशॉट में देखा जा सकता है कि वहां पर आपको Calender का ऑप्शन दिखाई देगा। इस बटन पर क्लिक करके यूजर्स को वो डेट वहां पर सेलेक्ट करनी होगी, जिस दिन का मैसेज वो सर्च कर रहे होंगे। डेट मेंशन करने के बाद डिस्प्ले पर वो मैसेज आपको शो होने लगेगा। प्राइवेसी को ध्यान में रखकर व्हाट्सऐप पर जल्द ही नया चैट सीक्रेड कोड फीचर भी लाया जा सकता है। यह फीचर यूजर्स को पिन व फिंगरप्रिंट लॉक के साथ कोड के जरिए ऐप ओपन करने की सुविधा देगा।

Related Articles

Back to top button