ब्रेकिंग
HCL मलाजखंड और आईआईटी कानपुर की SATHEE पहल ने मलाजखंड में आयोजित किया करियर काउंसलिंग एवं जागरूकता स... गाजियाबाद में निषाद पार्टी का कार्यक्रम, काफी संख्या में कार्यकर्ता हुए शामिल कवर्धा में फर्जी डिजिटल पेमेंट का भंडाफोड़: फर्जी रिसीविंग दिखाकर नकद राशि ऐंठने वाले गिरोह पर एक्शन Bhilai News: भिलाई सेक्टर-2 में गटर की सफाई के दौरान मिला नवजात का शव, इलाके में सनसनी; जांच में जुट... Barwani News: बिजासन घाट में शिमला मिर्च से भरे मिनी ट्रक में लगी भीषण आग, कूदकर बची ड्राइवर की जान;... लाठीचार्ज के बाद भड़के डॉक्टर्स, सीनियर रेजिडेंट्स ने किया OPD का बहिष्कार; JDA का समर्थन MP High Court on Dacoity Act: जब प्रदेश में डकैत ही नहीं तो 45 साल पुराना एक्ट क्यों? हाईकोर्ट ने DG... भोपाल में स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग पर अड़े इंटर्न डॉक्टर: कमला पार्क में धरना जारी, मिला कांग्रेस का... रतलाम में मॉडिफाइड साइलेंसरों पर गरजा पुलिस का बुलडोजर: 108 साइलेंसर कुचले, ₹1 लाख का जुर्माना वसूला Gwalior Achaleshwar Mandir: अचलेश्वर महादेव मंदिर की दानपेटी से निकली अनोखी चिट्ठियां, भक्त बोला- 'क...
मध्यप्रदेश

कांग्रेस का आरोप- MP के सरकारी स्कूलों में न शिक्षक हैं न संसाधन, प्रति लाख युवा पर 29 कालेज

भोपाल। मध्य प्रदेश में भाजपा सरकार के 18 वर्ष के कार्यकाल में शिक्षा व्यवस्था पर न तो ध्यान दिया गया और न ही संसाधन उपलब्ध कराए गए। सरकारी स्कूलों में शिक्षकों के हजारों पद रिक्त हैं तो प्रति लाख युवाओं पर केवल 29 कालेज हैं, जो अन्य राज्यों की तुलना में कम हैं। यह आरोप कांग्रेस प्रवक्ता डा. रागिनी नायक ने गुरुवार को लगाया।

72 प्रतिशत स्कूलों में मेडिकल सुविधा नहीं

नायक ने प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में आयोजित पत्रकारवार्ता में कहा कि सरकारी स्कूलों में 98,562 शिक्षकों के पद खाली हैं। 36,498 स्कूलों में बिजली, 35,491 स्कूलों में पुस्तकालय, 72 प्रतिशत स्कूलों में मेडिकल सुविधा नहीं हैं। यह आंकड़े कांग्रेस के नहीं, बल्कि केंद्र सरकार द्वारा संसद में दिए गए उत्तर के हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जब ग्वालियर के सिंधिया स्कूल आएंगे तो हम उनसे यह प्रश्न पूछेंगे।

प्रति लाख युवा पर केवल 29 शासकीय कालेज

रागिनी ने कहा प्रदेश में प्रति लाख युवा पर केवल 29 शासकीय कालेज हैं, जबकि, तमिलनाडू में यह संख्या 40 तो कर्नाटक में 62 है। वहीं, कांग्रेस ने शिक्षा का अधिकार लागू किया। प्रदेश में पार्टी की सरकार बनने पर पढ़ो-पढ़ाओ योजना में बच्चों को 500 से लेकर 1500 रुपये तक प्रतिमाह आर्थिक सहायता दी जाएगी। छात्रवृति के भुगतान का अधिकार अधिनियम लागू करेंगे, ताकि कोई गड़बड़ी न हो। अंग्रेजी माध्यम के राज्य नवोदय विद्यालय शुरू होंगे।

Related Articles

Back to top button