ब्रेकिंग
नामांकन प्रक्रिया पर SC का फैसला! 'बुर्का हटाना होगा या नहीं?', चुनाव आयोग ने कहा- SIR के तहत वेबसाइ... नामांकन के बाद मची 'बिरयानी लूट'! AIMIM उम्मीदवार की पार्टी में खाने के लिए टूट पड़े लोग, सोशल मीडिय... एयर इंडिया हादसे पर सुप्रीम कोर्ट सख्त! पायलट के पिता की याचिका पर केंद्र को भेजा नोटिस, मांगी रिटाय... शरद पवार का महाराष्ट्र सरकार पर बड़ा हमला: 'किसानों का संसार उजड़ गया, सरकार ने कोई मदद नहीं की', अन... चित्तौड़गढ़ कांग्रेस में खुलकर आई गुटबाजी: ज़िला अध्यक्ष चयन बना 'शक्ति प्रदर्शन' का अखाड़ा, संगठन च... BJP ने गुजरात में की 'सबसे बड़ी सर्जरी'! सीएम भूपेंद्र पटेल को छोड़ सभी 16 मंत्रियों का इस्तीफा, आज ... दबंगों की क्रूरता की हद! अवैध खनन का विरोध करने पर दलित युवक पर किया पेशाब, जातिगत गालियां दीं और जम... परीक्षा से बचने का नायाब तरीका: छात्रों ने फैलाई 'प्रिंसिपल की मौत' की अफवाह, सच्चाई जानने से पहले श... यमुना में 'जहर' कौन घोल रहा? सौरभ भारद्वाज ने मंत्री प्रवेश वर्मा पर बोला सीधा हमला, 'केमिकल क्यों ड... दीपावली पर जगमग होगा मुरादाबाद, जलेंगे 11 लाख दीप, 1500 ड्रोन से दिखेगा भव्य शो
मध्यप्रदेश

तापमान में उतार-चढ़ाव का सिलसिला बरकरार, रात में बढ़ा ठंड का एहसास

भोपाल। हवाओं का रुख बार-बार बदलने से प्रदेश में तापमान में उतार-चढ़ाव का सिलसिला बना हुआ है। वातावरण में नमी कम होने से आसमान लगभग साफ है। इस वजह से दिन के समय धूप में तल्खी बरकरार है, लेकिन रात का तापमान सामान्य के आसपास बना रहने से ठंड का एहसास बढ़ने लगा है। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक प्रदेश में एक प्रति चक्रवात के बने रहने से हवाओं का रुख बार-बार बदल रहा है। इस वजह से तापमान में घट-बढ़ हो रही है। उधर शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात प्रदेश में सबसे कम 15.6 डिग्री सेल्सियस तापमान छिंदवाड़ा में दर्ज किया गया।

ये वेदर सिस्टम सक्रिय

मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के मुताबिक वर्तमान में एक पश्चिमी विक्षोभ अफगानिस्तान और उसके आसपास सक्रिय हो गया है। यह मौसम प्रणाली शनिवार रात से उत्तर भारत के मौसम को प्रभावित करने लगेगी। मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्व वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अजय शुक्ला ने बताया कि मध्य प्रदेश के उत्तरी क्षेत्र में एक प्रति चक्रवात बना हुआ है। उसके प्रभाव से हवाओं का रुख बार-बार बदल रहा है। इस वजह से तापमान में उतार-चढ़ाव हो रहा है। हालांकि अब दिन छोटे होने लगे हैं। इस वजह से रात में गुलाबी ठंड का एहसास बढ़ने लगा है। वातावरण में नमी कम रहने के कारण बादल भी नहीं हैं। आसमान साफ रहने के कारण धूप में कुछ चुभन महसूस हो रही है। साथ ही दिन का तापमान कुछ बढ़ा हुआ है। शनिवार रात से पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत के मौसम को प्रभावित करने लगेगा। इससे रात के तापमान में कुछ और गिरावट हो सकती है।

ऐसा है भोपाल का मौसम

उधर, राजधानी भोपाल में शनिवार को न्यूनतम तापमान 19.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जो सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। शुक्रवार को शहर का अधिकतम तापमान 33.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया था। जो सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक रहा था। शनिवार को अधिकतम 34 डिग्री सेल्सियस के आसपास ही बना रह सकता है।

Related Articles

Back to top button