ब्रेकिंग
हिमाचल से लद्दाख तक रेल नेटवर्क, 1.31 लाख करोड़ की लागत से बनेगा दुनिया का सबसे ऊंचा रेलवे स्टेशन लखनऊ ट्रिपल मर्डर की तर्ज पर कानपुर में खूनी संघर्ष, जमीनी विवाद में एक पक्ष ने चार लोगों को मारी गो... Kedartal Trekker Rescue Operation Uttarkashi: उत्तराखंड के केदारताल में लापता ट्रेकरों की तलाश तेज, ... गोरखपुर में बीजेपी की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा, सीएम योगी और नितिन नबीन ने कांग्रेस पर... दरभंगा में सोशल मीडिया पर प्यार और शादी का झांसा देकर इंजीनियर से डेढ़ करोड़ की ठगी, शेयर बाजार में ... दिल्ली के स्कूल में दिल दहला देने वाली घटना, खेलकूद के बाद क्लासरूम में गिरी तीसरी कक्षा की मासूम और... चार साल बाद सेना से नहीं बाहर होंगे 75% अग्निवीर, मोदी कैबिनेट के नए फैसले से युवाओं को मिला बड़ा मौ... न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में भारतीय तेज गेंदबाजों का शानदार प्रदर्शन, अर्शदीप ... रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की बेटी राहा कपूर करेंगी एक्टिंग की दुनिया में कदम, फिल्म 'रामायण' में नजर ... अमेरिका में ट्रंप की हार के बाद तेहरान में लगा 'We Will Kill Trump' का पोस्टर, नेतन्याहू पर भी कसा त...
बिहार

नामांकन के बाद मची ‘बिरयानी लूट’! AIMIM उम्मीदवार की पार्टी में खाने के लिए टूट पड़े लोग, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ भगदड़ का वीडियो

किसनगंज: बिहार में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो चुका है। जिसके बाद अब नामांकन की प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है। पहले चरण में मतदान के लिए नामांकन की प्रक्रिया 17 अक्टूबर तक है। प्रत्याशियों का नामांकन दाखिल करने का सिलसिला भी जारी है। इसी बीच बिहार के ​किसनगंज जिले की बहादुरगंज विधानसभा सीट से प्रत्याशी AIMIM प्रत्याशी तौसीफ आलम के नॉमिनेशन प्रोग्राम में लूट मच गई। जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

दरअसल, असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM ने बहादुरगंज विधानसभा सीट तौसीफ आलम को प्रत्याशी बनाया है। जिसके बाद आज तौसीफ आलम ने नामांकन दाखिल किया। जिसके बाद नॉमिनेशन प्रोग्राम में बिरयानी वितरण किया गया। जिसको लेने के लिए लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। देखते ही देखते बिरयानी के लिए लोग भारी संख्या में टूट पड़े। बिरयानी के लिए इस कदर लूट मार मच गई कि अब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि बिरयानी एक जगह पर वितरण के लिए रखा गया है, लेकिन बांटने से पहले लोग बिरयानी के पैकेट को लूटने के लिए पहुंच गए। देखते ही देखते भीड़ इतना हो गया कि लूट मार मच गई।

आपको बता दें ​कि बिहार में विधानसभा चुनाव के ​बाद सभी राजनीतिक पार्टियों ने अपने अपने प्रत्याशियों की लिस्ट जारी कर रही है। वहीं असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM बहादुरगंज विधानसभा से तौसीफ आलम को उम्मीदवार बनाया है।

Related Articles

Back to top button