ब्रेकिंग
Jabalpur-Bhopal NH-45 Toll News: जबलपुर-भोपाल हाईवे पर शाहपुरा टोल टैक्स वसूली पर रोक; नितिन गडकरी न... Nitin Gadkari Bhopal Visit: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का सख्त रुख; RTO में भ्रष्टाचार पर बोले— 'गा... Mandla CMO Bribe Trap: मंडला में लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई; 2 लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़... Rajasthan Mayor Election Results: राजस्थान के नगर निगमों में बीजेपी का ऐतिहासिक परचम; जयपुर, जोधपुर ... UP Assembly Election Prep: टिकट के लिए अब दिल्ली-लखनऊ में लॉबिंग नहीं चलेगी, जिलों से तैयार होगी उम्... UP International Trade Show Greater Noida: 85 देशों के खरीदार होंगे शामिल, जानिए यूपी इंटरनेशनल ट्रे... SIR Process Controversy India: चुनाव आयोग पर उठे सवालों के बाद सड़कों पर उतरी कांग्रेस, CEC ज्ञानेश ... Babulal Marandi on SIR Process: एसआईआर देश हित में; नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी का विपक्ष पर तंज, ... Pakur Police Action: पाकुड़ के नयाग्राम में 13 साल के दीनानाथ की निर्मम हत्या; एसडीपीओ कुमार गौरव ने... Jharkhand Voter List SIR Dispute: झारखंड में SIR प्रक्रिया को लेकर घमासान; सीजेपी चलाएगी देशव्यापी आ...
देश

CAA Protest: प्रदर्शन लोकतांत्रिक अधिकार है, लेकिन शांति बनी रहनी चाहिये- इमाम इल्यासी

नई दिल्ली। देश में सीएए और एनआरसी को लेकर हो रहे विरोध के बीच इमाम उमर अहमद इलियासी ने बयान दिया है। उन्होंने देश के सभी नागरिकों से अपील की है कि वो शांति से प्रदर्शन करें। विरोध करना उनका लोकतांत्रिक अधिकार है। वो ALL INDIA ORGANISATION ON IMAMS OF MOSQUE के चेयरमैन है।

उनका भी कहना है कि विरोध करना चाहिए मगर शांति के साथ, किसी सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाते हुए विरोध करना किसी भी तरह से सही नहीं कहा जा सकता है। उन्होंने कहा कि वो 50 लोगों के साथ इस मामले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह से जल्द मुलाकात भी करेंगे।

ANI

✔@ANI

Imam Umer Ahmed Ilyasi: I would like to make an appeal to all the citizens of this country that peace must continue, staging a protest is our democratic right & we must protest but peacefully. Also a delegation of 50 members including Imams will meet PM Modi and HM Shah.

Twitter पर छबि देखें
85 लोग इस बारे में बात कर रहे हैं
दरअसल बीते कुछ दिनों से हर जुमे के दिन कहीं न कहीं उपद्रव हो रहा है, उपद्रव की आड़ में असामाजिक तत्व सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचा रहे हैं। देश के कई प्रदेशों में उपद्रव की वजह से अब तक लाखों रूपये की संपत्ति का नुकसान हो चुका है। इमाम उमर अहमद का कहना है कि पहले तो लोग एनआरसी और सीएए को बेहतर तरीके से समझ लें, यदि उसके बाद भी ये लगता है कि प्रदर्शन किया जाना चाहिए तो वो शांति के साथ प्रदर्शन करें, किसी संपत्ति को नुकसान पहुंचाया या कानून हाथ में लेना, किसी भी तरह से ठीक नहीं कहा जा सकता है। ये देश की संपत्ति है और देशवासियों की है।

उनका कहना है कि वो समाज के 50 लोगों को साथ लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह से इस बारे में मुलाकात करेंगे। इनमें जो कमियां होंगी वो उसको दूर करने के लिए कहेंगे, साथ ही ये भी अपील की जाएगी कि जो चीजें जनता के हित में नहीं है उसको इस बिल से हटा दिया जाए। जो लोग विरोध कर रहे हैं उनको साथ लेकर ही इसमें संशोधन किया जाए। जो लोग आंदोलन कर रहे हैं उनको इस बिल के बारे में विस्तार से समझाया जाए, उसके लाभ-हानि बताए जाएं जिससे उनके मन में व्याप्त शंकाओं को दूर किया जा सके। तभी चीजों को पूरी तरह से ठीक किया जा सकेगा। देश में जो अशांति चल रही है उसको इसी तरह से शांत किया जा सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button