ब्रेकिंग
मणिपुर के जंगलों में लगी भीषण आग; वायुसेना के Mi-17V5 हेलिकॉप्टरों ने मोर्चा संभाला, आसमान से बरसाया... "उत्तराखंड के दीपक भारत के हीरो"; राहुल गांधी ने किया समर्थन, बीजेपी और संघ पर साधा तीखा निशाना शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद से मिले अलंकार अग्निहोत्री; दिल्ली कूच की दी बड़ी चेतावनी, जानें क्या ह... Bihar News: औरंगाबाद में पांच सहेलियों ने उठाया खौफनाक कदम; 4 की जान गई, एक की हालत गंभीर, आत्महत्या... Delhi-UP Weather Update: दिल्ली-यूपी में बारिश और पहाड़ों पर बर्फबारी का अलर्ट, IMD ने अगले 3 दिनों ... Jalandhar Crime: जालंधर में दिन-दिहाड़े ज्वैलर पर खूनी हमला, दुकान में घुसकर बदमाशों ने मचाया तांडव;... Punjab Road Accident: पंजाब में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराकर कार के उड़े परखच्चे; चालक की मौके पर... नशे का 'ग्लोबल नेटवर्क' ध्वस्त! विदेशों में होनी थी अफीम की सप्लाई, पुलिस ने ऐसे बेनकाब किया अंतरराष... PM मोदी ने डेरा सचखंड बल्लां में टेका मत्था; संत निरंजन दास जी से लिया आशीर्वाद, रविदास जयंती पर बड़... PM मोदी की यात्रा रविदासिया समाज के प्रति सम्मान और विश्वास का संदेश: सुखमिंदरपाल सिंह ग्रेवाल
खेल

डेविड वार्नर ने फिर की मैदान पर शर्मनाक हरकत, अंपायर ने बीच मैच में लगाया जुर्माना

नई दिल्ली। Aus vs NZ David Warner: सिडनी टेस्ट मैच के चौथे दिन सोमवार को न्यूजीलैंड को सस्ते में समेटकर ऑस्ट्रेलियाई टीम ने 3 मैचों की टेस्ट सीरीज को 3-0 से जीत लिया। न्यूजीलैंड की टीम का टेस्ट सीरीज में सूपड़ा साफ करने वाली कंगारू टीम के सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर ने एक बार फिर से मैदान पर शर्मनाक हरकत की और ऐसे में तुरंत मैदानी अंपायर ने उनकी टीम पर 5 रनों का जुर्माना लगा दिया।

दरअसल, ऑस्ट्रेलियाई टीम के दूसरी पारी जारी थी, डेविड वार्नर शतक लगाकर और मार्नस लाबुशाने अर्धशतक बनाकर खेल रहे थे। दूसरी पारी के 50वें ओवर में लाबुशाने और वार्नर ने पिच को खराब करने की कोशिश की। पहली बार मैदानी अंपायर ने दोनों को वार्निंग दे दी, लेकिन इसी ओवर में डेविड वार्नर ने फिर से हरकत की और पिच के गुड लेंथ एरिया को खराब करने के इरादे से पिच पर रनों के लिए दौड़ लगा दी, जिसके लिए अंपायर ने सजा दी।

दो बार कंगारू खिलाड़ियों ने की हरकत

ऑस्ट्रेलियाई टीम की दूसरी पारी मजबूत स्थिति में थी और पिच का फायदा उठाने के लिए पहले मार्नस लाबुशाने ने 50वें ओवर की चौथी गेंद पर गुड लेंथ एरिया में बीच पिच पर आ गए। इस बार वार्नर और लाबुशाने को अंपायर ने ऑफिशियल वार्निंग दी कि अगर आगे ऐसा हुआ तो न्यूजीलैंड को 5 रन दे दिए जाएंगे। उधर, डेविड वार्नर ने इसी ओवर की आखिरी गेंद पर मिड विकेट पर शॉट खेलकर फिर से गुड लेंथ एरिया में बीच पिच पर भागते हुए निकले, जिसके लिए उन पर जुर्माना लगा।

मैदानी अंपायर ने न्यूजीलैंड को 5/0 से आगे खेलने के लिए बोल दिया और जो डेविड वार्नर ने एक रन लिया था उसे भी अंपायरों ने कैंसिल कर दिया। दरअसल, खिलाड़ियों को बीच पिच पर दौड़ने से इसलिए मना किया जाता है, क्योंकि खिलाड़ियों को जूते में नीचे नुकीली चीज लगी रहती है, जिससे पिच को नुकसान होता और आगे गेंदबाजी करने वाली टीम को फायदा होता। यही कारण था कि अंपायरों ने टीम पर 5 रन जुर्माना लगाया। बता दें कि साल 2018 में साउथ अफ्रीका में केपटाउन टेस्ट मैच के दौरान बॉल टैंपरिंग करने वाले डेविड वार्नर एक साल का बैन झेल चुके हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button