ब्रेकिंग
मणिपुर के जंगलों में लगी भीषण आग; वायुसेना के Mi-17V5 हेलिकॉप्टरों ने मोर्चा संभाला, आसमान से बरसाया... "उत्तराखंड के दीपक भारत के हीरो"; राहुल गांधी ने किया समर्थन, बीजेपी और संघ पर साधा तीखा निशाना शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद से मिले अलंकार अग्निहोत्री; दिल्ली कूच की दी बड़ी चेतावनी, जानें क्या ह... Bihar News: औरंगाबाद में पांच सहेलियों ने उठाया खौफनाक कदम; 4 की जान गई, एक की हालत गंभीर, आत्महत्या... Delhi-UP Weather Update: दिल्ली-यूपी में बारिश और पहाड़ों पर बर्फबारी का अलर्ट, IMD ने अगले 3 दिनों ... Jalandhar Crime: जालंधर में दिन-दिहाड़े ज्वैलर पर खूनी हमला, दुकान में घुसकर बदमाशों ने मचाया तांडव;... Punjab Road Accident: पंजाब में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराकर कार के उड़े परखच्चे; चालक की मौके पर... नशे का 'ग्लोबल नेटवर्क' ध्वस्त! विदेशों में होनी थी अफीम की सप्लाई, पुलिस ने ऐसे बेनकाब किया अंतरराष... PM मोदी ने डेरा सचखंड बल्लां में टेका मत्था; संत निरंजन दास जी से लिया आशीर्वाद, रविदास जयंती पर बड़... PM मोदी की यात्रा रविदासिया समाज के प्रति सम्मान और विश्वास का संदेश: सुखमिंदरपाल सिंह ग्रेवाल
देश

अहमदाबाद में हिंसक झड़प को लेकर भड़कीं प्रियंका, बोली- गुंडों को खुला संरक्षण दे रही मोदी सरकार

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने अहमदाबाद में एबीवीपी और एनएसयूआई कार्यकर्ताओं के बीच हिंसक झड़प को लेकर मोदी सरकार पर हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार गुंडों को खुला संरक्षण दे रही है।

PunjabKesari

प्रियंका गांधी ने घटना से जुड़ा एक वीडियो शेयर करते हुए ट्वीट किया कि भाजपा सरकार गुंडों को खुला संरक्षण दे रही है। पहले इनके मंत्री गुंडों को जेल से छूटने के बाद फूल माला पहनाते थे। अब तो सड़क पर ही कानून की आंख पर पट्टी बांध दी गई है। उन्होंने वीडियो का उल्लेख करते हुए आरोप लगाया कि साफ दिख रहा है कि एबीवीपी के गुंडा तत्व शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने वाले एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं को पीट रहे हैं और पुलिस मूक खड़ी है।

गौरतलब है कि जवाहरलाल नेहरु विश्वविद्यालय (जेएनयू) हिंसा के खिलाफ मंगलवार को अहमदाबाद में आयोजित एक प्रदर्शन के दौरान अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) और उसके प्रतिद्वंद्वी नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन आफ इंडिया (एनएसयूआई) के सदस्यों के बीच झड़प हो गई जिसमें 10 से अधिक व्यक्ति घायल हो गए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button