ब्रेकिंग
Tamil Nadu Government Jobs: टीवीनके सरकार का बड़ा फैसला, प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए ऊपरी आयु सीमा मे... Rajasthan Education News: मदन दिलावर के फरमान से सरकारी टीचर्स की बढ़ी मुश्किलें, बिना बजट दीपावली प... UP PCS Transfer News: पीलीभीत में वोटर लिस्ट गड़बड़ी मामले के बाद दो SDM समेत 11 पीसीएस अधिकारियों क... Mumbai Model Honey Trap Case: मशहूर मॉडल पर कारोबारी को हनी ट्रैप में फंसाकर 1.39 करोड़ रुपये वसूलने... Lucknow Murder Case: RSS कार्यकर्ता समेत परिवार के 3 सदस्यों की हत्या पर गरमाई सियासत, DGP और ACS हो... Lucknow Terror Plot Busted: यूपी एटीएस ने पाकिस्तानी हैंडलर के इशारे पर रची जा रही टारगेट किलिंग की ... Chamoli Helicopter Crash: बदरीनाथ से लौट रहा ट्रांस भारत एविएशन का हेलिकॉप्टर क्रैश, पायलट समेत 6 लो... Hisar Murder News: HAU लेबर कॉलोनी में 20 वर्षीय युवक की बेरहमी से हत्या, सिर पर ईंट-रॉड से वार कर उ... Haryana Crime News: कुरुक्षेत्र फायरिंग कांड में पुलिस के हाथ लगे अहम सुराग, मुख्य आरोपी रिमांड पर औ... Ballabgarh News: बल्लभगढ़ की गली में दो सांडों की खौफनाक लड़ाई का वीडियो वायरल, जान बचाने के लिए घरो...
मध्यप्रदेश

भोपाल में 1200 कर्मचारी करेंगे मतों की गणना, पहले दक्षिण-पश्चिम विधानसभा क्षेत्र का आएगा परिणाम

भोपाल। जिला निर्वाचन कार्यालय द्वारा सात विधानसभा क्षेत्र में 17 नवंबर को हुए मतदान की मतगणना को लेकर तैयारी शुरू कर दी गई है। इस बार मतगणना के लिए एक हजार 200 कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जा रही है । इनको जल्द ही दो चरणों में प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। सबसे पहले दक्षिण-पश्चिम और फिर उत्तर व मध्य विधानसभा क्षेत्र के परिणाम आएंगे।

पहले इन मतों की होगी गिनती

मतगणना की शुरुआत दिव्यांग और बुजुर्ग व डाक मतपत्रों की गिनती से होगी। इनके लिए एक विधानसभा क्षेत्र में तीन से चार टेबल लगाई जाएंगी। इनकी गिनती के बाद सातों विधानसभा क्षेत्र की ईवीएम के मतों की गिनती की जाएगी। बता दें कि इस बार सात विधानसभा क्षेत्र में कुल 96 प्रत्याशी मैदान में थे।

मतगणना के लिए लगाई जाएंगी 14-14 टेबलें

जिले की सात विधानसभा क्षेत्र में मतों की गणना के लिए 14-14 टेबलें लगाई जाएंगी। हर विधानसभा क्षेत्र के मतों की गिनती इन टेबलों पर होगी। इससे एक बार में 14 मतदान केंद्रों की ईवीएम के मतों का पता चलेगा। इस तरह विधानसभा के मतदान केंद्रों के हिसाब से चरण होंगे। कुल मतदान केंद्र और डाक मतपत्र की गिनती के बाद विधानसभा के रिटर्निंग अधिकारी कुल मतों का प्रमाणपत्र जारी करेंगे। जिससे प्रत्याशी को मिले मतों के हिसाब से हार-जीत का फैसला होगा। बता दें की जिला जेल के स्ट्रांग रूम में तीन दिसंबर रविवार को सुबह आठ बजे से दो हजार 49 ईवीएम के मतों की गिनती की जाएगी।

इन दो दिनों में दिया जा सकता है प्रशिक्षण

जिले के सात विधानसभा क्षेत्र बैरसिया, नरेला, उत्तर,मध्य, गोविंदपुरा,दक्षिण-पश्चिम और हुजूर के ईवीएम मतों की गणना एक हजार 200 कर्मचारियों से कराई जाएगी। इससे पहले इन कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। यह प्रशिक्षण 26 नवंबर ओर दूसरा 30 नवंबर को दिया जा सकता है। समन्वय भवन और माडल स्कूल में दो प्रशिक्षण सत्र आयोजित किए जाने की तैयारी है। दोनों ही सत्रों में 600-600 कर्मचारी शामिल होंगे। यहां पर मास्टर ट्रेनर्स कर्मचारियों को मतगणना से जुड़ी हर जानकारी देंगे।

सात विधानसभा क्षेत्र के 2049 मतदान केंद्रों के मतों की होगी गणना

विधानसभा क्षेत्र – मतदान केंद्र – चरण

गोविंदपुरा – 373 – 27

बैरसिया – 270 – 20

उत्तर – 246 – 18

नरेला – 332 – 24

दक्षिण-पश्चिम – 235 – 17

मध्य – 245 – 18

हुजूर – 348 – 25

इनका कहना है

जिला जेल में तीन दिसंबर को होने वाली मतगणना के लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। कर्मचारियों को प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। पहले डाक मतपत्र और दिव्यांग एवं बुजुर्ग मतदाताओं के मतों की गिनती होगी और इसके बाद ईवीएम की गिनती शुरू कर दी जाएगी।

– आशीष सिंह, जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर, भोपाल

Related Articles

Back to top button