ब्रेकिंग
सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: कर्नाटक में UAPA मामलों की रोजाना सुनवाई के लिए बनेगा अलग स्पेशल कोर्ट जस्टिस यशवंत वर्मा मामले में बड़ी कार्रवाई, राज्यसभा में पेश की गई 3 सदस्यीय जांच समिति की रिपोर्ट देहरादून-मसूरी मार्ग पर सड़क चौड़ीकरण के दौरान भीषण भूस्खलन, सड़क पर गिरा भारी मलबा जालंधर के अवतार नगर में सनसनीखेज डबल मर्डर, कलयुगी युवक ने अपनी पत्नी और पिता की हत्या कर मचाया हड़क... 'जंतर-मंतर सीजन-2' का जल्द होगा आगाज: CJP फाउंडर अभिजीत दिपके का बड़ा ऐलान, हॉल न मिलने पर भाजपा पर ... नोएडा में 'स्पेशल 26' स्टाइल में 29 लाख की भीषण लूट, फर्जी GST अधिकारी और पुलिसकर्मी बनकर 5 शातिर गि... बिहार में शराबबंदी लागू होने के एक दशक बाद फिर छिड़ी बहस, NCAER रिपोर्ट के बाद जीतन राम मांझी का बड़... जालोर में गोमाता के प्रति अनूठी आस्था, 'राधा' गाय पहनती है 10 किलो चांदी के गहने, बन रहा 1 करोड़ का ... ग्रेटर नोएडा में भारी बारिश से नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट में जलभराव, अखिलेश यादव ने सरकार पर कसा तंज बांकीपुर विधायक प्रशांत किशोर का 10 हजार नौकरियों का बड़ा ऐलान, बिहार के सियासी गलियारों में मचा हड़...
देश

निर्भया के दोस्त को इस बात का हमेशा रहेगा अफसोस, बोला- काश…

16 दिसंबर 2012 की रात निर्भया से सामूहिक बलात्कार और उसकी मौत ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया था। सात साल बाद भले ही निर्भया को इंसाफ मिल गया हो लेकिन आज भी उसके दोस्त को यह अफसोस है कि वह अपनी दोस्ती का फर्ज पूरा नहीं ​कर सका। इस मामले के एकलौते चश्मदीद गवाह अवनींद्र पांडेय ने कहा कि जब उन्हें यह घटना याद आती है उनकी रूह कांप जाती है।

अवनींद्र पांडेय ने एक  चैनेल से बातचीत में कहा कि मुझे हर पल एक दर्द सताता है कि दोस्ती अधूरी रह गई। हर पल साथ देने का वादा टूट गया। काश, मैं उसे बचा पाता। कहीं न कहीं दिल में ये बात चुभती है कि काश राजधानी पहले जागी होती तो निर्भया हमारे बीच होती। उन्होंने कहा कि निर्भया के साथ जो कुछ हुआ वह मुझे हर गुजरती रात के साथ याद आता है। मेरी दोस्त के साथ जो हुआ वह मेरे लिए किसी बुरे सपने की तरह है। इस घटना को मैं कभी भूल नहीं सकता।

निर्भया के दोस्त ने कहा कि घटना के दिन कि बातों को वह भूल नहीं सकता। मुझे घटना के बारे में सोचकर बहुत दुख होता है। मैंने कभी ऐसा नहीं सोचा था कि इंसानों के बीच हैवान भी रहते हैं जो इस हद तक गिर सकते हैं. अपराध कर सकते हैं। बता दें कि जिस दिन निर्भया के साथ वह दर्दनाक वाकया हुआ, उसी दिन वह अपने दोस्त के साथ ‘लाइफ आफ पाई’ फिल्म देखने गई थी। मूवी खत्म होने के बाद दोनों एक बस में सवार हुए जहां दरिंदों ने निर्भया को ना सिर्फ अपनी हवस का शिकार बनाया बल्कि दरिंदगी की सारी हदें पार कर दी। इस घटना ने अवनींद्र को अंदर से झकझोर दिया वह सदमे में चला गया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button