ब्रेकिंग
हजारीबाग में भारत की 'प्रथम रक्षा पंक्ति' का हिस्सा बने 140 जवान, IG धीरेंद्र संभाजी कुटे ने ली सलाम... Jalandhar Janmashtami Security: जन्माष्टमी पर जालंधर में सुरक्षा चाक-चौबंद, CP सतिंद्र सिंह ने दिए म... बिजली खाते में मोबाइल नंबर और ई-मेल अपडेट कराने की अपील: नाभा के घमरौदा सब-डिवीजन में लगा विशेष कैंप जगराओं के शेरपुर कलां में भीषण सड़क हादसा: 13 वर्षीय छात्रा अमृत कौर की दर्दनाक मौत, सहेली गंभीर डेरा राधा स्वामी सत्संग ब्यास की संगत के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी: जारी हुआ नया रूट प्लान झमाझम बारिश से बदला मौसम का मिजाज: गुरुहरसहाय में तेज गर्मी और उमस से मिली बड़ी राहत धारीवाल में गैर-मानक खाद का भंडाफोड़: किसानों से धोखाधड़ी के आरोप में पुलिस ने दर्ज किया केस Chandigarh PGI Swine Flu Alert: मौसम बदलते ही स्वाइन फ्लू का कहर, PGI में 170 केस मिले; डॉक्टरों ने ... Digital Arrest Cyber Fraud: कानून में 'डिजिटल अरेस्ट' का कोई प्रावधान नहीं, जालंधर पुलिस कमिश्नर ने ... Indian Railways Digital Locker: ब्यास स्टेशन पर अब भारी बैग लेकर घूमने का झंझट खत्म, OTP और QR कोड स...
मनोरंजन

Chhapaak Vs Tanhaji: बॉक्स ऑफ़िस से पहले सोशल मीडिया में छिड़ी जंग, जानिए ओपनिंग को लेकर अनुमान

नई दिल्ली। 2020 की पहली बड़ी बॉक्स ऑफ़िस जंग 10 जनवरी से शुरू होगी, मगर सोशल मीडिया में अभी से छिड़ गयी है। अजय देवगन की तानाजी- द अनसंग वॉरियर और दीपिका पादुकोण की छपाक को लेकर सोशल मीडिया में वॉर छिड़ा हुआ है। दोनों फ़िल्मों के समर्थन और विरोध में हैशटैग चलाये जा रहे हैं।

मंगलवार की शाम दीपिका पादुकोण अचानक जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय पहुंच गयी थीं, जहां हिंसा के शिकार स्टूडेंट्स शांतिपूर्वक प्रोटेस्ट कर रहे थे। दीपिका कुछ देर वहां रुककर लौट गयीं। उन्होंने इस दौरान किसी तरह की बयानबाज़ी नहीं की। दीपिका की जेएनयू विज़िट के बाद से ही ट्विटर पर उनकी फ़िल्म छपाक के विरोध में #boycottChhapaak ट्रेंड होने लगा, तो उनके समर्थन में #IStandWithDeepikapadukone और #ChhapakDekhoTapaakSe ट्रेंड होने लगे थे

चूंकि बॉक्स ऑफ़िस पर छपाक के सामने तानाजी- द अनसंग वॉरियर होगी, इसलिए छपाक विरोधियों ने तानाजी- द अनसंग वॉरियर के समर्थन में ट्वीट करना शुरू कर दिया, जिससे चलते #TanhajiChallenge ट्रेंड होने लगा। हालांकि दीपिका के स्टैंड के समर्थन में अनुराग कश्यप, अनुभव सिन्हा, तापसी पन्नू, भूमि पेडनेकर, सोनाक्षी सिन्हा समेत कई सेलेब्रिटीज़ ट्वीट कर रहे हैं और उनके साहस को सलाम कर रहे हैं।

सोशल मीडिया में छपाक और तानाजी- द अनसंग वॉरियर को लेकर चल रहे इन ट्रेंड्स के मद्देनज़र अब ट्रेड की नज़र भी इन दोनों फ़िल्मों पर लगी हुई। ज़हन में यह सवाल उठना लाज़िमी है, क्या दीपिका की फ़िल्म पर इस अचानक हुए विवाद का असर पड़ेगा? अगर ट्रेड की उम्मीदों की बात करें तो सुपर सिनेमा मैगज़ीन के अनुसार, छपाक को 5-7 करोड़ के बीच ओपनिंग मिल सकती है।
दीपिका, पद्मावत के बाद इस फ़िल्म के ज़रिए बड़े पर्दे पर लौट रही हैं। संयोग से पद्मावत को लेकर काफ़ी विवाद हुआ था। हालांकि रिलीज़ के बाद फ़िल्म ने 300 करोड़ से अधिक नेट कलेक्शन किया था। छपाक को मेघना गुलज़ार ने निर्देशित किया है। यह एसिड अटैक सर्वायवर लक्ष्मी अग्रवाल की बायोपिक है। विक्रांस मैसी भी फ़िल्म में लीड रोल निभा रहे हैं।

अब बात करें अजय देवगन की तानजी- द अनसंग वॉरियर की तो ओपनिंग के पूर्वानुमानों में फ़िल्म पहले ही लीड ले चुकी है। इस फ़िल्म को लेकर ट्रेड का अनुमान है कि 12-15 करोड़ के बीच पहले दिन कमाई कर सकती है। तानाजी हिज़्टोरिकल फ़िल्म है, जिसमें अक्षय देवगन मराठा सेना के सूबेदार तानाजी मालुसरे के रोल में हैं।

ओम राउत निर्देशित फ़िल्म में सैफ़ अली ख़ान विलेन के किरदार में हैं, जबकि काजोल तानाजी की पत्नी सावित्रीबाई के रोल में हैं। सोशल मीडिया में फ़िल्मों को लेकर चल रहे विरोध और समर्थन का कितना असर वास्तविक ज़िंदगी में पड़ता है, इसका पता शुक्रवार को चलेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button