Tanhaji The Unsung Warrior: रिलीज़ से पहले इस एक्टर से ज़रूर मिलते हैं अजय देवगन, मानते हैं लकी चार्म

नई दिल्ली। अजय देवगन की फ़िल्म तानाजी- द अनसंग वॉरियर 10 जनवरी को रिलीज़ हो रही है। ओम राउत निर्देशित फ़िल्म में अजय मराठा वॉरियर तानाजी मालुसरे के लिए रोल में हैं, जबकि काजोल उनकी पत्नी सावित्रीबाई का किरदार निभा रही हैं। अजय, काजोल के साथ फ़िल्म के प्रमोशंस में बिज़ी हैं। इसी क्रम में अजय ने ट्विटर पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें वो आमिर ख़ान के साथ नज़र आ रहे हैं।
इस वीडियो में काजोल भी हैं। वैसे तो इन तस्वीरों से दोनों कलाकारों की दोस्ती का पता चलता है, पर अजय के लिए आमिर दोस्त से बढ़कर उनके लकी चार्म हैं, जिसका खुलासा अजय ने ट्वीट में किया है। अजय ने इस वीडियो के साथ कैप्शन लिखा- गोलमाल अगेन, टोटल धमाल और अब तानाजी। अपने लकी चार्म आमिर ख़ान के साथ। दरअसल, इस वीडियो में अजय ने उन तस्वीरों का इस्तेमाल किया है, जो वो फ़िल्म प्रमोशन के दौरान आमिर ख़ान के साथ खिंचवाते रहे हैं।
Golmaal Again, Total Dhamaal and now Tanhaji. With our lucky charm @aamir_khan.#Tanhaji #DelhiDiaries






