ब्रेकिंग
Rahul Gandhi on CEC: 'ज्ञानेश कुमार को जाना ही होगा, PM करवाएंगे इस्तीफा', CWC बैठक में राहुल गांधी ... 'मुसलमानों को निशाना बनाने की साजिश', धर्मवार आंकड़े मांगने पर भड़के ओवैसी Delhi Pollution GRAP 2026: सर्दियों से पहले CAQM का बड़ा फैसला, BS-III पेट्रोल और BS-IV डीजल गाड़ियो... चुनाव प्रक्रिया पर फिर उठे गंभीर सवाल: महाराष्ट्र के मुख्य निर्वाचन अधिकारी की चिट्ठी से मचा सियासी ... BJP State Incharges Meeting: बीजेपी मुख्यालय में 4 घंटे चली मैराथन बैठक, नितिन नबीन ने प्रभारियों को... Smriti Irani on Congress: हार की बौखलाहट में चुनाव आयोग पर हमला कर रही कांग्रेस, स्मृति ईरानी का तीख... Delhi Police Drug Bust: लेडी डॉन पार्वती के घर से सोना, नकदी और 4 संपत्तियों के कागजात जब्त; अंतरराज... Ketan Agarwal Murder Case: पुणे में रूह कंपाने वाली साजिश, 5,053 पन्नों की चार्जशीट में 'डेथ कैप मशर... Agra-Lucknow Expressway Accident: फिरोजाबाद में भीषण सड़क हादसा, इटावा DFO विकास नायक और उनके ड्राइव... Former IAS Divya Mittal: पूर्व IAS दिव्या मित्तल की राजनीति में एंट्री, बिना किसी दल के बनाएंगी अपना...
मध्यप्रदेश

अटल में दिखेगा मानसिंह पैलेस व चंबल नदी

ग्वालियर। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी पर तैयार शो अटल की लांचिंग 5 दिसंबर को एण्ड टीवी पर होगी। यह शो सोमवार से शुक्रवार तक रात 8 बजे दिखाया जाएगा। इस शो का शूट ग्वालियर फोर्ट स्थित मानसिंह पैलेस और चंबल नदी के किनारे हुआ। लगभग 20 दिन यहां शूट चला, जिसमें शहर के लगभग 40 कलाकारों को भाग लेने का मौका मिला। इसमें अटल व अटल के पिता का शूट किया गया। यह शो यूफोरिया प्रोडक्शन्स की ओर से है। इसमें मुख्य किरदार में बव्योम ठक्कर हैं।

अटलजी का बचपन यहां हुआ शूट, ग्वालियर से लिए कंटेंट भी शो में शामिल किए

ग्वालियर चंबल में बाल अटल बने व्योम ठक्कर, उनके पिता कृष्णा बिहारी वाजपेयी, दादा श्यामलाल वाजपेयी व मां कृष्णा देवी के सीन शूट हुए। शो के प्रोडक्शन टीम के अनुसार अटलजी और ग्वालियर का पुराना नाता रहा है। वे ग्वालियर में काफी समय रहे। इसीलिए हमने ग्वालियर को चुना और शूट किया। इसके साथ ही शो के लिए कुछ कंटेंट भी इकट्टठे किए। ग्वालियर चंबल में हुए शूट में पूरा ग्रामीण परिवेश दिखाया गया। अटल जी का बचपन को यहां शूट किया गया। इस शो में किले से शहर का नजारा भी लिया गया है, जिसे शो में दिखाया जाएगा।

मुझे अटलजी के किरदार में उतरने का मौका मिला

नई दुनिया से बात करते हुए बाल अटल उर्फ व्योम ठक्कर ने कहा कि यह मेरा सौभाग्य है कि मुझे अटलजी के किरदार में उतरने का मौका मिला और उनके शहर में आने का। ग्वालियर में मैं शूटिंग के लिए काफी समय रहा। किला पहली बार देखा। इस शो के जरिए मैंने हमारे अटल जी के बारे में बहुत कुछ जाना है, जो इतिहास की किसी किताब या व्यक्ति से मुझे इतनी आसानी से पता नहीं चलता। यह इतिहास के किसी रोल-प्ले वाली क्लास की तरह है, जो बेहद मजेदार है।

एक बात समान

मेरे और अटलजी के बड़े सपने व्योम ठक्कर ने कहा मुझे बाल अटल का सेंस आफ ह्यूमर और कविताएं बहुत अच्छी लगती हैं। हालांकि मेरे अंदर ये गुण नहीं हैं, लेकिन मैं उनकी तरह जिज्ञासु हूं और मुझे लगता है कि हम दोनों के सपने बड़े हैं, जो हमें एक जैसा बनाते हैं। उम्मीद करता हूं कि एक दिन मैं भी उनकी तरह महान बन पाऊं। शो से संदेश: छाेटे होकर भी देख सकते हैं बड़े सपने मेरी उम्र के बच्चे इस शो से यह सीखेंगे कि आप छोटे होकर भी बड़े सपने देख सकते हैं और दयालु तथा बहादुर बन सकते हैं। मेरा किरदार दिखाता है कि महान नेताओं ने भी बचपन में बड़े दिल और सपनों के साथ शुरूआत की थी। यह खुद पर भरोसा करने और जिस पर आप विश्वास रखते हैं, उसके साथ आगे बढ़ने के बारे में है।

Related Articles

Back to top button