ब्रेकिंग
अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद में वर्चस्व की लड़ाई तेज, असली संगठन बताने को लेकर आमने-सामने आए दोनों गुट LADC नीति के विरोध में गर्माया वकीलों का आंदोलन, 27 जुलाई को लुधियाना कोर्ट परिसर में 89 अधिवक्ता बै... महिला इंस्पेक्टर से दुष्कर्म के आरोपी SI साहिबमीत सिंह पर बड़ा खुलासा, दादा और पिता भी रह चुके हैं प... मानसा में 17 वर्षीय नाबालिग लड़की से गैंगरेप, परिजनों की शिकायत पर 5 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज बरनाला लाठीचार्ज के विरोध में 27 जुलाई को 'पंजाब बंद' का ऐलान, जालंधर में वाल्मीकि समाज का बड़ा फैसल... श्री माता वैष्णो देवी यात्रा पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, जयकारों के साथ भवन की ओर बढ़े भक्त पंजाब में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल जारी, बिजली मंत्री के साथ 6 घंटे की मीटिंग रही पूरी तरह बेनतीज... मालिक की फोटो लगाकर 2.50 करोड़ की साइबर ठगी, लुधियाना पुलिस ने जोधपुर से आरोपी को किया गिरफ्तार लुधियाना के फेस-5 फोकल पॉइंट में अज्ञात युवक का शव मिलने से फैली सनसनी, मौके पर पहुंची पुलिस लुधियाना के 100 फुटी रोड पर युवक पर जानलेवा हमला, बातचीत के बहाने बुलाकर तेजधार हथियारों से किया लहू...
मध्यप्रदेश

रायसेन के मंडीदीप में तालाब में डूबने से चार नाबालिग बच्चों की मौत

रायसेन। रायसेन जिले के मंडीदीप के पास सतलापुर में रविवार शाम को एक बड़ा हादसा हो गया। यहां खेत में बने एक तालाब में नहाने उतरे चार नाबालिग बच्चे डूब गए। खेत से मिट्टी निकालने से बने गड्ढे में वर्षा का पानी जमा था, नहाते समय चार नाबालिगों की डूबने से मौत हो गई। तीन शव निकाले जा चुके हैं। चौथे की गोताखोर तलाश कर रहे हैं। चारो मृतक सतलापुर के निवासी थे और आपस मे दोस्त भी थे।

घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटनास्थल पर लोगों की भीड़ उमड़ गई। घटना की खबर मिलते ही प्रशासन और बचाव दल मौके पर पहुंच गया था।

औबेदुल्लागंज एसडीओपी विकास पांडे ने बताया कि थाना सतलापुर क्षेत्र में वार्ड नंबर 16 निवासी चार नाबालिक बालक हैं। इनमें चिराग पिता सुनील की उम्र 11 साल, आदर्श पिता बबलू बमोरिया उम्र 8 साल, जिज्ञासु पिता बबलू उम्र 14 और रिजवान पिता इमरान उम्र 11 साल पानी में उतरे थे। इनमें से तीन बच्चों के कपड़े मोजामपुरा तालाब के पास मिले हैं। तीन बच्चों के शव निकाल लिए गए गए हैं। एक की तलाश की जा रही है।

Related Articles

Back to top button