ब्रेकिंग
Raipur Crime News: रायपुर में मैट्रिमोनियल ऐप के जरिए बड़ी ठगी; शादी का झांसा देकर युवती को लूटने वा... Janjgir Champa: जांजगीर में बीजेपी नेता पर दर्ज FIR कुछ ही घंटों में शून्य घोषित; एसपी ने ASI को किय... Jashpur NH 43 Accident: जशपुर में भीषण हादसा; बेकाबू ट्रक की टक्कर से युवक के हुए दो टुकड़े, गुस्साए... Chirmiri Ram Katha: चिरमिरी में गूंजा 'जय श्रीराम'; रामकथा में शामिल हुए सीएम विष्णुदेव साय, जगद्गुर... Chhattisgarh News: सीएम विष्णुदेव साय का चिरमिरी में औचक दौरा; खाद वितरण में गड़बड़ी पर दो बड़े अधिक... Balodabazar: बारनवापारा में जंगली गौर (बायसन) का आतंक; हमले में एक ग्रामीण की मौत, दो गंभीर रूप से घ... Haryana Bank Scam: ₹590 करोड़ के घोटाले में CBI की पहली चार्जशीट; मास्टरमाइंड बैंक मैनेजर सहित 15 आर... Chandigarh Bomb Threat: चंडीगढ़ में हड़कंप! हरियाणा सचिवालय और 11 नामी स्कूलों को बम से उड़ाने की ई-... Gurugram Metro Update: 'ऑक्सीजन नहीं होगी तो वर्ल्ड बैंक भी मदद नहीं करेगा', मेट्रो प्रोजेक्ट के लिए... Mandsaur Mandi News: मंदसौर मंडी में प्याज के दाम ₹1 किलो तक गिरे; लागत तो दूर भाड़ा निकालना भी हुआ ...
धार्मिक

साल 2024 में कुल 61 दिन रहेगा विवाह का शुभ मुहूर्त, यहां देखें पूरी लिस्ट

इंदौर। साल 2023 जल्द ही खत्म होने वाला है और गजलक्ष्मी राजयोग के साथ शुभ मुहूर्त में साल 2024 दस्तक देगा। ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक, साल 2024 में कुल 61 दिन विवाह सहित अन्य मांगलिक कार्य किए जा सकते हैं। पंडित चंद्रशेखर मलतारे के मुताबिक, ज्योतिष शास्त्र में यह मान्यता है कि सही समय पर मंगल कार्य करने से शुभ फल की प्राप्ति होती है। ऐसे में में यदि आप साल 2024 में शादी करना चाहते हैं तो इन शुभ मुहूर्त में विवाह बंधन में बंध सकते हैं।

विवाह हेतु शुभ मुहूर्त

  • जनवरी 2024 – 16, 17, 21, 22, 27, 28, 30, 31
  • फरवरी 2024 – 1, 2, 4, 6, 7, 8, 12, 14, 18, 19, 24, 25, 26, 27, 28, 29
  • मार्च 2024 – 2, 3, 4, 5, 6, 7, 11, 12
  • अप्रैल 2024 –18, 19, 20, 21
  • जुलाई 2024 – 2, 3, 4, 9, 11, 12, 13, 14, 15
  • नवंबर 2024 – 13, 17, 18, 22, 23, 24, 25, 26
  • दिसंबर 2024 – 2, 3, 4, 5, 10, 11, 13, 14

मई और जून माह में विवाह मुहूर्त नहीं

पंडित चंद्रशेखर मलतारे के मुताबिक, देवगुरु बृहस्पति और शुक्र देव को विवाह के लिए कारक माना जाता है। यदि किसी व्यक्ति की कुंडली में गुरु और शुक्र ग्रह मजबूत स्थिति में होते हैं तो जल्द शादी के योग बनते हैं। इन दोनों ग्रहों के कमजोर होने पर विवाह में बाधा आने लगती है। वहीं यह भी माना जाता है कि गुरु और शुक्र तारा के अस्त होने पर विवाह नहीं किया जाता है। हिंदू पंचांग के अनुसार साल 2024 में शुक्र ग्रह के अस्त होने के चलते मई और जून में विवाह के शुभ मुहूर्त नहीं रहेंगे। वहीं चातुर्मास के चलते 16 जुलाई से 12 नवंबर तक भी विवाह नहीं होंगे।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

Related Articles

Back to top button