ब्रेकिंग
मणिपुर के जंगलों में लगी भीषण आग; वायुसेना के Mi-17V5 हेलिकॉप्टरों ने मोर्चा संभाला, आसमान से बरसाया... "उत्तराखंड के दीपक भारत के हीरो"; राहुल गांधी ने किया समर्थन, बीजेपी और संघ पर साधा तीखा निशाना शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद से मिले अलंकार अग्निहोत्री; दिल्ली कूच की दी बड़ी चेतावनी, जानें क्या ह... Bihar News: औरंगाबाद में पांच सहेलियों ने उठाया खौफनाक कदम; 4 की जान गई, एक की हालत गंभीर, आत्महत्या... Delhi-UP Weather Update: दिल्ली-यूपी में बारिश और पहाड़ों पर बर्फबारी का अलर्ट, IMD ने अगले 3 दिनों ... Jalandhar Crime: जालंधर में दिन-दिहाड़े ज्वैलर पर खूनी हमला, दुकान में घुसकर बदमाशों ने मचाया तांडव;... Punjab Road Accident: पंजाब में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराकर कार के उड़े परखच्चे; चालक की मौके पर... नशे का 'ग्लोबल नेटवर्क' ध्वस्त! विदेशों में होनी थी अफीम की सप्लाई, पुलिस ने ऐसे बेनकाब किया अंतरराष... PM मोदी ने डेरा सचखंड बल्लां में टेका मत्था; संत निरंजन दास जी से लिया आशीर्वाद, रविदास जयंती पर बड़... PM मोदी की यात्रा रविदासिया समाज के प्रति सम्मान और विश्वास का संदेश: सुखमिंदरपाल सिंह ग्रेवाल
धार्मिक

खुद को नुकसान से बचाना है तो भूलकर भी ये बातें किसी से शेयर न करें, जानें क्या कहती है चाणक्य नीति

इंदौर। आचार्य चाणक्य ने जीवन में सफल होने के लिए चाणक्य नीति ग्रंथ में कई महत्वपूर्ण सीख दी है। यदि कोई व्यक्ति इन बातों को अपने जीवन में उतार लें तो उसे जीवन में कभी भी किसी मुसीबत का सामना नहीं करना पड़ेगा। आचार्य चाणक्य ने कहा कि जीवन में किसी भी बड़ी परेशानी से बचना है तो व्यक्ति को भूलकर भी इस बातों को किसी से शेयर नहीं करना चाहिए।

गुप्त रखें अपने वैवाहिक जीवन की बातें

आचार्य चाणक्य ने कहा है कि पति-पत्नी का रिश्ता आपसी विश्वास पर टिका होता है और दोनों ही एक-दूसरे से अपनी भावनाएं शेयर करते हैं और दोनों के बीच की बातों को कभी भी तीसरे व्यक्ति के सामने उजागर नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से वैवाहिक बंधन कमजोर होता है। परिवार में तनाव होने के साथ-साथ आप खुद को भी नुकसान पहुंचाते हैं।

 

कभी न बताएं अपनी वास्तविक उम्र

आचार्य चाणक्य ने कहा है कि व्यक्ति को अपनी वास्तविक उम्र भी हर किसी से शेयर नहीं करना चाहिए। जिस प्रकार से कुछ दवाएं व उपचार की विधियां गुप्त रखी जाती है, उसी प्रकार के वास्तविक उम्र को भी गुप्त रखने से कुछ मामलों में फायदा हो सकता है।

गुप्त दान

आचार्य चाणक्य के अनुसार, पौराणिक ग्रंथों में दान का काफी महत्व बताया गया है, लेकिन गुप्त दान को सर्वोत्तम बताया गया है। आचार्य चाणक्य ने कहा है कि गुप्त दान की जानकारी भी किसी को नहीं होना चाहिए। इससे दान का फल प्रभावित होता है।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/जयोतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देंश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी’।

Related Articles

Back to top button