ब्रेकिंग
CGSSB Lecturer Vacancy 2026: 8 विषयों में होगी शिक्षकों की भर्ती; 29 नवंबर को संभावित परीक्षा, व्याप... Durg Crime News: कॉलेज की फीस भरने के लिए बने चैन स्नेचर; दुर्ग में इंजीनियरिंग के दो छात्र-छात्रा ग... Korba News: छोटे भाई को बचाने भालू से भिड़ा बड़ा भाई! छातीबहार के जंगल में हादसा, एनजीओ की लापरवाही ... Janjgir Gambling Raid: बनारी में सूने मकान में चल रहा था हाई-प्रोफाइल जुआ; पुलिस ने निकाला कारोबारिय... Durg Cylinder Theft Case: 36 भरे एलपीजी सिलेंडर चोरी करने वाला आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे; खरीदने वाल... Lesliganj Robbery Attempt: ग्राहक सेवा केंद्र में घुसे दो हथियारबंद लुटेरे; मां-बेटे ने जमकर की धुना... Karma Puja 2026: मांदर की थाप पर थिरका झारखंड; करमा पर्व की पूर्व संध्या पर रांची में सांस्कृतिक कार... State Level Nehru Hockey Tournament: रांची में सिमडेगा का दबदबा; अंडर-17 में सिमडेगा और अंडर-15 में ... Ranchi News: त्योहारों पर जरूरी सामानों की न हो किल्लत; रांची चैंबर ने एसएसपी से मांगी नो-एंट्री समय... Jhasa vs Yogendra Sau: हजारीबाग सीओ से बदसलूकी मामले में भड़का प्रशासनिक सेवा संघ; डीसी से की कार्रव...
मनोरंजन

मोनिका बेदी ने डांस के माध्यम से एक्ट्रेस मीना कुमारी, मधुबाला और रेखा को दिया ट्रिब्यूट

नई दिल्लीl फिल्म एक्ट्रेस मोनिका बेदी अपने बीते कल को पीछे छोड़ आगे बढ़ चुकी हैंl बॉलीवुड की अदाकारा मोनिका बेदी इन दिनों अपने करियर के सबसे सुनहरे दौर में हैंl वह इस समय को पूरी तरह से एन्जॉय कर रही हैंl उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया हैl इसमें वह मीना कुमारी, मधुबाला और रेखा के गानों पर जमकर थिरकती नजर आ रही हैl

मोनिका बेदी ने सोशल मीडिया पर लिखा है, ‘मेरी ओर से मीना कुमारी जी, मधुबाला जी और रेखा जी को एक छोटा सा ट्रिब्यूटl’ इस वीडियो में मीना कुमारी, रेखा और मधुबाला के अंदाज में वह डांस करते हुए नजर आ रही हैंl

मोनिका बेदी ने ऑरेंज कलर की अनारकली ड्रेस पहन रखी है और वह जमकर ठुमके लगाती नजर आ रही हैंl उनकी अदाएं और नजाकत देखने लायक हैl गौरतलब है कि मोनिका बेदी इन दिनों अपने फिल्मी करियर को लेकर बहुत ही संजीदा है और वह काम करने का कोई भी मौका नहीं छोड़तीl मोनिका बेदी इस डांस में बहुत ही खुश नजर आ रही हैं और उन्होंने डांसिंग स्टेप्स को बहुत ही बारीकी से पूरा किया हैl

इस मौके पर उन्होंने अनारकली के अंदाज में ड्रेसिंग भी और मेकअप भी किया हैl मोनिका बेदी के डांस का वहां पर बैठे लोग जमकर मजा ले रहे हैं और वह सीटियां और तालियां बजा रहे हैंl इस मौके पर मोनिका बेदी मधुबाला के अंदाज में प्यार किया तो डरना क्या गाने पर गोल-गोल घूमती नजर आ रही हैl मोनिका बेदी ने कई फिल्मों में काम भी किया हैंl इसके अलावा वह बिग बॉस में भी नजर आ चुकी हैंl

मोनिका बेदी ने इस मौके पर दिल खोलकर डांस किया हैंl मोनिका बेदी का एक ऐसा पास्ट भी रहा हैंl जिसके बारे में वह बात नहीं करती और उसे बुरा सपना समझकर भूल जाना चाहिएl

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button