ब्रेकिंग
मदुरै के तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी पर प्राचीन पत्थर के स्तंभ 'दीपथून' पर नहीं जल सका दीपक: सुप्रीम कोर्ट... श्रीनगर में आयोजित 'वक्फ दिवस' समारोह के दौरान बजाए गए 'वंदे मातरम' पर धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधि ... उत्तराखंड की राजनीति में गरमाई 'बैणी-भुली योजना': 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस और बीजेपी ... अनंत सिंह की बेटी की शादी में आयोजित घुड़दौड़ का फाइनल स्थगित: नदावां गांव में उमड़ी बेकाबू भीड़ के ... बॉम्बे हाई कोर्ट ने मुसाफिरखाना की तोड़फोड़ पर लगी रोक सोमवार तक रखी बरकरार, परिसर में प्रवेश पर लगा... भोपाल में पुलिस के हत्थे चढ़ा 12वीं पास फर्जी आईएएस अधिकारी: वकील, सरपंच और बिल्डर समेत 100 से अधिक ... पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने बिछाई सियासी बिसात: आम आदमी पार्टी से आए सात राज्यसभा सांसदों ... पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में बढ़ी सियासी हलचल: चंडीगढ़ में प्रदेश चुनाव समिति की पहली ब... महाराष्ट्र में परिसीमन बिल को लेकर महाविकास अघाड़ी में बढ़ी राजनीतिक हलचल: सुप्रिया सुले के बयानों प... पुष्कर मेला 2026 में छाया सीकर से आया ऊंट 'बादल': शाही श्रृंगार और शानदार नृत्य से देशी-विदेशी सैलान...
मनोरंजन

Bigg Boss 13: गोविंदा की भांजी आरती सिंह का खुलासा, 13 साल की उम्र में दरिंदगी की हुई थी कोशिश

नई दिल्ली। बालीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण की फिल्म ‘छपाक’ कल यानी 10 जनवरी को सेनमाघरों में रिलीज हो गई है।​ इस फिल्म में दीपिका ने एसिड सर्वाइवर की लक्ष्मी अग्रवाल की भूमिका निभाई है। फिल्म के जरिए दीपिका ने उस सभी लड़कियों को हिम्मत दी है जिन्होंने कभी खुद के साथ हुए अत्याचारों के खिलाफ हक की आवाज उठाने की कोशिश नहीं की। फिल्म रिलीज के पहले दीपिका ने जमकर प्रमोशन किया। वहीं हाल ही में दीपिका ‘छपाक’ के प्रमोशन के लिए ‘बिग बॅास 13’ के घर पहुंची। जहां शो के कंटेस्टेंट ने अपनी जिंदगी से जुड़े कई चौंकाने वाले किस्से शेयर किए।

‘बिग बॉस 13’ के घर दीपिका पादुकोण एसिड सर्वाइवर लक्ष्मी अग्रवाल के साथ पहुंची। इस दौरान दीपिका और लक्ष्मी कंटेस्टेंट से बात करती नजर आ रही हैं। सभी अपने लाइफ से जुड़ी बातें एक-एक कर सबके सामने बताते नजर आए। वहीं आरती सिंह ने अपनी जिंदगी से जुड़ी चौंकाने वाली बात शेयर की। बता दें कि कलर्स चैनल ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में आप देख सकते हैं ​कि आ​रती सिंह बताती हैं कि जब वह 13 साल की थीं तब घर में बंद करके उनके साथ रेप की कोशिश हुई थी। उस दर्दनाक घटना को याद करके आज भी वह कांप जाती हैं। आरती की बात सुनकर वहां मौजूद सभी की आंखों से आंसू निकलने लगते हैं।

आरती के अलावा कई कंटेस्टेंट मधुरिमा तुली और विशाल आदित्य ने भी बचपन में यौन शोषण का शिकार होने की बात को स्वीकारा है। बता दें कि ‘बिग बॉस 13’ का ये एपिसोड आज यानी 11 जनवरी की रात 9 बजे प्रसारित किया जाएग।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button