ब्रेकिंग
Deep Narayan Singh Yadav: सपा के पूर्व विधायक दीप नारायण सिंह यादव की बढ़ी मुश्किलें, लखनऊ-झांसी में... Narmada Award Dispute: 4 राज्यों के बीच हुआ ऐतिहासिक समझौता, अमित शाह की मौजूदगी में सुलझा सालों पुर... Alliance Reality Show: कुशाल टंडन से भिड़ीं उर्फी की बहन डॉली जावेद, शो में मचा बवाल Monsoon Car Care Tips: बारिश में अपनी कार को जंग और हादसों से कैसे बचाएं? अपनाएं ये आसान टिप्स Ram Mandir Trust: SBI खातों के संचालन के लिए 3 सदस्यीय समिति गठित, बिना हस्ताक्षर नहीं निकलेगा पैसा PM Modi in Indonesia: 'भारत मदर ऑफ डेमोक्रेसी', इंडोनेशिया की संसद में पीएम मोदी ने पेश किया 'गंगा-म... Welcome to the Jungle Budget: 250 करोड़ नहीं, डायरेक्टर अहमद खान ने बताया फिल्म का असली बजट Ramayana Movie Rights: करण जौहर ने 250 करोड़ में खरीदे 'रामायण' के डिस्ट्रीब्यूशन राइट्स, दिवाली पर ... Prabhas Fauzi Update: प्रभास की 'फौजी' में होगा हाई-वोल्टेज एक्शन, 10 जुलाई से शुरू होगी इंटरवल सीन ... Akshay Kumar 2016 Movies: 'एयरलिफ्ट' से 'रुस्तम' तक, जब अक्षय कुमार ने 8 महीने में दी थीं लगातार 3 स...
मध्यप्रदेश

MP की income बढ़ाने पर CM डॉ यादव का फोकस! अफसरों से बोले- आय बढ़ाने का रास्ता निकालो, जनहितेषी योजनाओं के लिए पैसे कम ना पड़े

भोपाल: मध्य प्रदेश में CM का कार्यभार संभालते ही मोहन यादव एक्शन मोड में दिख रहे हैं। बुधवार को शासन के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ पहली ही बैठक उन्होंने साफ कर दिया कि आम आदमी से जुड़े कार्यों में किसी प्रकार की कोई समस्या नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि यदि कोई कठिनाई है तो उसका रास्ता निकाला जाए। राज्य की आय बढ़ाने के तरीके तलाशे जाएं। जनहितैषी योजनाओं में बजट की कमी नहीं आनी चाहिए।

मोहन यादव ने मंत्रालय में सभी विभागों के अतिरिक्त मुख्य सचिव और प्रमुख सचिवों से कहा कि बजट में जनहितैषी योजनाओं के लिए राशि की पर्याप्त व्यवस्था रहे, इसकी चिंता करें। सरकार की आय बढ़ाने के लिए समिति बनाकर और विकल्प तलाशें। प्रदेश में जनहितैषी योजनाओं के लिए बजट की कमी न होनी चाहिए।

विधानसभा क्षेत्र निर्वाचन निधि का उपयोग विधायक कर चुके हैं। अभी वित्तीय वर्ष समाप्त होने में तीन माह बाकी हैं। ऐसे में विधायक निधि के लिए कोई रास्ता निकाला जाए। सरकार की आय बढ़े, इसके लिए विकल्प तलाशें जाएं। समिति बनाकर इस पर विचार करें। आमजन को कोई कठिनाई न हो, यह हमारी प्राथमिकता है। इसकी पूर्ति के लिए विभागीय योजनाओं की समीक्षा करके समस्याओं को दूर करें।

Related Articles

Back to top button