ब्रेकिंग
NH-27 Accident: अयोध्या से लौट रहे श्रद्धालुओं की कार ट्रक से टकराई, 6 की मौत; नेशनल हाईवे-27 पर बिछ... Ambedkar Nagar Encounter: मां और 4 बच्चों का हत्यारा आमिर पुलिस एनकाउंटर में ढेर; अंबेडकरनगर हत्याका... भोपाल क्राइम न्यूज़: IAS कोचिंग डायरेक्टर का अपहरण, पूर्व छात्र ने गन पॉइंट पर ऐंठे ₹1.89 करोड़; 6 आ... Gwalior News: ग्वालियर में आज बड़ा पशुपालक सम्मेलन; दुग्ध उत्पादकों को सर्टिफिकेट और सौगात देगी सरका... Mumbai Road Accident: मुंबई में तेज रफ्तार कार का कहर; 3 लोगों को मारी जोरदार टक्कर, 1 की हालत नाजुक Who is IAS Rinku Singh Raahi: 7 गोलियां खाकर एक आंख गंवाने वाले IAS रिंकू सिंह राही कौन हैं? अब मिली... IAS Divya Mittal: देवरिया से क्यों हटाई गईं IAS दिव्या मित्तल? क्या नेताओं से तकरार पड़ी भारी, जानें... Ambedkar Nagar Accident: अंबेडकरनगर में भीषण सड़क हादसा; मदद करने रुके 8 लोगों को कार ने रौंदा, दो भ... MP IPS Transfer List: मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल; 62 IPS अफसरों के तबादले, 19 जिलों के बद... Weather Update: दिल्ली में दो दिन तक राहत की बारिश, उत्तराखंड में बर्फबारी; जानें असम-बंगाल और तमिलन...
खेल

टीम इंडिया ने T20I में जीत फीसदी के मामले में पाकिस्तान को पीछे छोड़ा, 129 में जीते 80 मैच

नई दिल्ली। टीम इंडिया ने विराट की कप्तानी में T20I में अपनी 80वीं जीत दर्ज की। इस जीत के साथ भारतीय टीम अब मैच जीत फीसदी के मामले में सबसे उपर आ गई है। हालांकि ये आंकड़े उन टीमों के बीच का है जिन्होंने कम से कम 100 टी 20 मुकाबले खेले हैं। अब तक दुनिया की 8 टीमों में 100 या उससे ज्यादा मैच खेले हैं। उन सभी टीमों में अब सबसे ज्यादा मैच जीतने की फीसदी भारत की है।

भारत जीत फीसदी में सबसे उपर

भारतीय टीम की अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में जीत फीसदी अब सबसे उपर आ गई है। टीम इंडिया ने अब तक कुल 129 मैच खेले हैं जिसमें से उसे 80 मैचों में जीत मिली है। 44 मैचों में उसे हार का सामना करना पड़ा है। भारत की जीत फीसदी अब 64.40 हो गई है। इस मामले में अब टीम इंडिया ने पाकिस्तान को पीछे छोड़ दिया है। पाकिस्तान ने अब तक 149 मैच खेले हैं जिसमें उसे 90 मैचों में जीत मिली है और 55 में हार का सामना करना पड़ा है। पाकिस्तान का जीत फीसदी अब 61.82 है।

आइए एक नजर डालते हैं उन टीमों पर जिन्होंने 100 या उससे ज्यादा T20I मैच खेले हैं और उनकी जीत फीसदी क्या है-

ऑस्ट्रेलिया- 112 मैच- 65 जीत- 55.46 फीदसी

इंग्लैंड- 114 मैच- 56 जीत- 51.81 फीदसी

भारत- 129 मैच- 80 जीत- 64.40 फीसदी

न्यूजीलैंड- 126 मैच- 61 जीत- 52.03 फीसदी

पाकिस्तान- 149 मैच- 90 जीत- 61.82 फीसदी

साउथ अफ्रीका 115 मैच- 68 जीत- 60.08 फीसदी

श्रीलंका- 126 मैच- 59 जीत- 48.38 फीसदी

वेस्टइंडीज- 119 मैच- 51 जीत- 45.65 फीसदी

भारत ने की पाकिस्तान की बराबरी

टीम इंडिया ने श्रीलंका को पुणे टी 20 मुकाबले में 78 रन से हराया। भारत ने श्रीलंका के साथ अब तक खेले 19 टी 20 मैचों में 13वीं बार हराया। पाकिस्तान की टीम भी श्रीलंका को अब तक खेले 21 मैचों में 13 बार हरा चुकी है। यानी श्रीलंका को सबसे ज्यादा बार टी 20 अंतरराष्ट्रीय मैच में हराने के मामले में भारत ने पाकिस्तान की बराबरी कर ली है। वहीं इस मामले में दूसरे स्थान पर ऑस्ट्रेलिया है जिसने श्रीलंका के खिलाफ अब तक कुल 8 मुकाबलों में जीत दर्ज की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button