ब्रेकिंग
Haryana PGT Seniority List Revised: हरियाणा में दिव्यांग श्रेणी के 19 पीजीटी शिक्षकों की वरिष्ठता सू... Haryana Road Safety Initiative: हरियाणा में सड़क किनारे खड़े अनुपयोगी बिजली खंभों को हटाने का अभियान... HPSC HCS Final Result 2026: हरियाणा सिविल सेवा परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी, अभिषेक सरोहा ने किया टॉ... बेटी से छेड़खानी करने वाले का हाथ काटने वाले को 2 लाख का इनाम देंगे सांसद पप्पू यादव Kasganj Crime News: कासगंज में डेढ़ माह के मासूम बच्चे की खरीद-फरोख्त का खुलासा, मां समेत पांच आरोपी... Shiva Sharma Murder Case: लखनऊ में शिवा हत्याकांड की मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे कर सकती है सरेंडर, पुल... कुरुक्षेत्र के पास जम्मू-कश्मीर जा रही बस पर पथराव, सीएम उमर अब्दुल्ला ने जताई नाराजगी साधारण परिवार की बेटी से कैसे अंडरवर्ल्ड और माफिया के संपर्क में आई श्रद्धा दुबे? जानिए पूरी क्राइम ... आंध्र प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग, जगन ने नायडू सरकार पर लगाया ‘जंगल राज’ का आरोप ग्वालियर सड़क हादसे पर सीएम मोहन यादव का कड़ा एक्शन, सीएसपी हटाए गए और 3 थाना प्रभारियों समेत 8 पुलि...
खेल

संजू सैमसन ने भारत की तरफ से सबसे ज्यादा T20I मैच मिस करने का बना दिया रिकॉर्ड

नई दिल्ली। विराट कोहली ने जब पुणे टी 20 मैच में रिषभ पंत को ड्रॉप करके जब अंतिम ग्यारह में संजू सैमसन को मौका दिया तो तमाम भारतीय क्रिकेट फैंस की नजरें उन पर टिक गई। दरअसल रिषभ के साधारण प्रदर्शन के बाद इस बात की मांग उठ रही थी कि संजू सैमसन को आजमाया जाए क्योंकि वो लगातार घरेलू स्तर पर अच्छा प्रदर्शन कर रहे थे। खैर आखिरकार वो वक्त आ ही गया जब उन्हें श्रीलंका के खिलाफ पुणे के मुकाबले में अंतिम ग्यारह में जगह दी गई।

सबसे ज्यादा मैच मिस करने का रिकॉर्ड बनाया संजू सैमसन ने 

संजू सैमसन ने भारत के लिए अपना पहला टी 20 मैच जिम्बाब्वे के खिलाफ साल 2015 में खेला था। उसके बाद से वो भारतीय टीम में एंट्री के लिए लगातार मेहनत कर रहे थे। खैर उन्हें पिछली कुछ सीरीज में टीम इंडिया का हिस्सा जरूर बनाया गया, लेकिन अंतिम ग्यारह में उन्हें जगह नहीं मिल पा रही थी। श्रीलंका के खिलाफ पुणे में खेले गए मैच में उनका ख्वाब पूरा हुआ और उन्हें प्लेइंग इलेवन में जगह मिल ही गई।

संजू सैमसन ने साल 2015 से लेकर साल 2020 में श्रीलंका के खिलाफ खेले अपने दूसरी टी 20 मैच के बीच में कुल 73 टी 20 अंतरराष्ट्रीय मैच मिस किए। यानी एक मैच से लेकर दूसरे मैच में उतरने के लिए उन्हें 73 मैचों का इंतजार करना पड़ा। इसके साथ ही वो भारत के पहले ऐसे खिलाड़ी बन गए जिन्होंने क्रिकेट के सबसे छोटे प्रारूप में अपना दूसरा मैच खेलने के लिए सबसे ज्यादा मैचों का इंतजार किया। इससे पहले ये रिकॉर्ड उमेश यादव के नाम पर था जिन्होंने 2012 से 2018 के बीच 65 मैच मिस किए थे और फिर उन्हें टीम इंडिया में मौका मिला।

वैसे T20I में सबसे ज्यादा मैच मिस करने के मामले में पहले स्थान पर इंग्लैंड के जो डेनली हैं जिन्होंने कुल 79 मैच मिस किए थे। वहीं इस मामले में दुनिया के बल्लेबाजों की बात करें तो संजू सैमसन का स्थान चौथा है जबकि उमेश यादव सातवें स्थान पर हैं। वैसे संजू को जो मौका मिला था उसमें वो बल्लेबाजी में थोड़ा निराश कर गए और सिर्फ एक छक्का लगाकर आउट हो गए। हालांकि उनकी विकेटकीपिंग अच्छी रही थी। एक नजर डालते हैं उन बल्लेबाजों पर जिन्होंने सबसे ज्यादा टी 20 अंतरराष्ट्रीय मैच मिस किए हैं। 

परवेज माहरुफ- श्रीलंका- (2008-2016)- 72 मैच

सोहैल खान- पाकिस्तान- (2011-2017)- 66 मैच

उमेश यादव- भारत- (2012-2018)- 65 मैच

मो. आमिर- पाकिस्तान- (2010-2016)- 57 मैच

दिनेश कार्तिक- भारत- (2010-2017)- 56 मैच

अनवर अली- पाकिस्तान- (2008-2013)- 54 मैच

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button