ब्रेकिंग
National Unity Day 2026: सरदार पटेल जयंती पर पीएम नरेंद्र मोदी का बड़ा बयान, वैश्विक ऊर्जा संकट और द... Alwar News: राजस्थान के अलवर में उपसरपंच चुनाव के दौरान भारी बवाल, ग्रामीणों के पथराव में डीएसपी देश... Noida Police Encounter: नोएडा में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, 50 हजार का इनामी बदमाश अमन उर्फ म... Bihar MLC Election Results: बिहार विधान परिषद चुनाव के बाद बीजेपी को मिली बड़ी मजबूती, दो निर्दलीय ए... Sultanpur School Lift Collapse: सुल्तानपुर के जीडी गोयनका स्कूल में टूटी लिफ्ट, जनगणना ट्रेनिंग ले र... Rahul Gandhi on CEC Gyanesh Kumar: 'इंडिया' गठबंधन के जन महाभियोग कार्यक्रम में राहुल गांधी का बड़ा ... Filmmaker Sanjay Gupta Passes Away: 'काबिल' और 'शूटआउट एट वडाला' फेम निर्देशक का अचानक हुआ निधन, वर्... जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने सोशल मीडिया के माध्यम से पत्रकार निधि राजदान के साथ अपन... Delhi Traffic Advisory: दिल्ली के रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की रैली आज, मध्य दिल्ली में भारी ट्... Azam Khan ED Custody News: समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान पर मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी का...
मध्यप्रदेश

रिटायर्ड कुलपति की जान बचाने के लिए छात्रों ने कर दिया जुर्म…कानून ने माफ करने से किया मना…ABVP ने न्याय के लिए खोल दिया मोर्चा

ग्वालियर: जिंदगी और मौत से लड़ रहे व्यक्ति (रिटार्यड कुलपति) की जान बचाने के लिए जज की कार छीनने वाले एबीवीपी के दो छात्रों का पूरा भविष्य दाव पर लग गया है। मामले में सीएम शिवराज सिंह से लेकर प्रदेशध्यक्ष वीडी शर्मा छात्रों के पक्ष में उतर आए हैं उनका कहना है कि छात्रों ने पवित्र इरादे से गुनाह किया उनका इरादा गलत नहीं था। लेकिन मामले में छात्रों पर डकैती का केस दर्ज हुआ है और हाईकोर्ट के जज ने उन्हें जमानत तक देने से मना कर दिया है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ग्वालियर ने मामले पर नाराजगी जताई है प्रदेश भर में चरणबद्ध आंदोलन शुरू कर दिया गया है।

एबीवीपी के छात्रों ने जहां माधव कॉलेज पर तालाबंदी की तो एक रोज पूर्व जीवाजी विद्यालय में शांति मार्च भी निकाला। इनका कहना है कि मानवता के लिए किसी व्यक्ति की मदद करने पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के छात्रों के खिलाफ जो कार्रवाई की गई है वह पूरी तरह गलत है।

हार्ट अटैक से पीड़ित कुलपति रणजीत सिंह की जान बचाने के लिए किया था। ग्वालियर पुलिस ने बताया कि उत्तर प्रदेश के झांसी में एक निजी विश्वविद्यालय के कुलपति थे, उनकी हृदय गति रुकने से मौत हो गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इसकी पुष्टि हुई है।

ये है पूरा मामला

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से जुड़े छात्रों ने ग्वालियर में रेलवे स्टेशन पर बीमार पड़े रणजीत सिंह (68) को लेकर पहले जीआरपी थाने और रेलवे अधिकारियों के पास पहुंचे थे लेकिन जब आधा घंटे तक उनका कोई उपचार नहीं हुआ तो वे स्टेशन से बाहर आये और वहां खड़ी एक जज की कार के ड्राइवर से चाबी छीन ली और में बुजुर्ग को लेकर हॉस्पीटल पहुंचे और वहां उपचार शुरू करके उनके परिजनों को इसकी सूचना दी। हालांकि उपचार के दौरान बुजुर्ग की मौत हो गई।

इस बीच पड़ाव थाना पुलिस ने जज की गाड़ी जबरन ले जाने के आरोप में दोनों छात्रों पर डकैती का केस दर्ज किया। हालांकि पुलिस को कार जयारोग्य चिकित्सालय में खड़ी मिल गई थी। उसके बाद पुलिस ने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के दोनों छात्रों को गिरफ्तार किया था। बाद में हाईकोर्ट के जज ने जमानत देने से भी मना कर दिया।

पुलिस की इस कार्रवाई के खिलाफ अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के छात्रों ने आंदोलन शुरू कर दिया है जिसके लिए अलग-अलग कॉलेज और स्कूल और यूनिवर्सिटी में छात्र संगठन से जुड़े छात्र-छात्राएं पुलिस कार्रवाई का विरोध कर रहे हैं। इसी क्रम में ग्वालियर माधव कॉलेज में आज तालाबंदी की गई। छात्र संगठन के पदाधिकारी का कहना है कि आंदोलन आगे भी जारी रहेगा।

Related Articles

Back to top button