ब्रेकिंग
रामपुर जौहर यूनिवर्सिटी विवाद: सपा का 28 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल आज करेगा दौरा, बुलडोजर एक्शन के खिलाफ... Panna Crime News: जमीन के लिए रची गई खौफनाक साजिश, पुलिस ने 12 महीने बाद सूरत से दबोचे कातिल Rahul Gandhi & Mallikarjun Kharge Reaction: पीएम मोदी के ऐलान पर विपक्ष का हमला, कहा- एजुकेशन सिस्टम... Delhi Metro News: जंतर-मंतर पर छात्रों के आंदोलन का असर, राजीव चौक समेत 16 स्टेशन अनिश्चितकाल के लिए... Jantar Mantar Protest Update: पुलिस पर पथराव के बाद तनाव, CJP चीफ अभिजीत दिपके का बड़ा बयान जंतर-मंतर पर प्रदर्शन तेज: पेपर लीक और इस्तीफे की मांग को लेकर भारी हंगामा Monsoon Hair Care Tips: बारिश में बाल झड़ने से हैं परेशान? अपनाएं बालों की देखभाल के ये असरदार तरीके Baby Health Care: छोटे बच्चे बार-बार क्यों खुजलाते हैं कान? जानें क्या हैं इसके कारण और कब जाएं डॉक्... LIC and EPF Unclaimed Money: LIC और EPF में पड़े हैं 16,649 करोड़ रुपये, कहीं आपका पैसा भी तो नहीं? ... Vedanta ONGC Dispute: दिल्ली हाईकोर्ट से वेदांता को बड़ा झटका, गुजरात तेल क्षेत्र का जिम्मा अब ONGC ...
मध्यप्रदेश

शासन के नियमों को ठेंगा दिखा रहे स्‍कूल, नहीं कम हो रहा बच्चों के बैग का वजन

पेटलावद। स्कूल शिक्षा विभाग ने निर्देश दिए थे कि कक्षा एक से दसवीं तक के बच्चों के बस्तों का वजन निर्धारित करें और उसी के मुताबिक प्रवेश दें। इसके बावजूद शिक्षण संस्थाएं आदेश का सीधा उल्लंघन कर रही हैं। आदेश के बाद लगभग दो माह तक तो शिक्षण संस्थाओं ने नियमों का पालन किया, लेकिन अब वापस पुराने ढर्रे पर हैं। जिससे बच्चों को फिर भारी-भरकम बैग लेकर स्कूल जाना पड़ रहा है।

इस मामले स्थानीय शिक्षा विभाग का अमला लापरवाह बना हुआ है। अभी तक इस आदेश का पालन कराने की जहमत तक अमले ने नहीं उठाई है। यही कारण है कि बच्चों के कंधे भारी-भरकम बैग के वजन से झुकते चले जा रहे हैं।

ये है नियम

मध्‍य प्रदेश सरकार ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति के क्रियान्वयन की दृष्टि से स्कूल बैग पालिसी के तहत प्रदेश के सभी सरकारी, गैर सरकारी व अनुदान प्राप्त स्कूलों के विद्यार्थियों के स्कूल बैग का वजन तय किया गया था। इसमें कक्षा पहली के विद्यार्थी एक किलो 600 ग्राम से लेकर दो किलो 200 ग्राम तथा कक्षा दसवीं के विद्यार्थी दो किलो 500 ग्राम से चार किलो 500 ग्राम वजन के बैग लेकर ही स्कूल जा सकेंगे।

सरकार के नए नियमों के तहत कक्षा दूसरी में अध्ययनरत विद्यार्थियों को कोई भी गृहकार्य नहीं दिया जाएगा तथा कक्षा 11 व 12 के बस्तों का वजन शाला प्रबंधन समिति द्वारा विभिन्न विषय स्ट्रीम के आधार पर तय किया गया था। सरकार के आदेश क्रिया क्रियान्वयन जिला शिक्षा अधिकारी प्राथमिकता के साथ कराना था और संपूर्ण जिले की शालाओं में प्रत्येक तीन माह में स्कूल बैग में निरीक्षण करके वजन की जांच करना थी। स्कूल बैग का वजन निर्धारित सीमा में हो इसका पालन भी सख्ती से कराना था, लेकिन ऐसा नही हो सका।

स्कूलों को करना था इन नियमों का पालन

नियमों की बात की जाए तो स्कूलों को नोटिस बोर्ड व कक्षा में बस्ते के वजन का चार्ट चस्पा करना था। बैग के वजन में स्कूल डायरी का वजन भी सम्मिलित किया गया था। शाला प्रबंधन समिति द्वारा इस मामले में समय सारणी तय की जाना थी, इसमें विद्यार्थियों को प्रतिदिन उपयोग की पुस्तकें व कापियां लाने के लिए निर्देशित करना था। कक्षा आठवीं तक के विद्यार्थियों को अभ्यास सामग्रियों को शाला में ही रखने की व्यवस्था करना थी।

नोटिस जारी करेंगे

पेटलावद बीईओ राकेश कुमार यादव का कहना है कि बीआरसी व पूरी टीम के साथ नगर व क्षेत्र में संचालित सभी अशासकीय शिक्षण संस्थाओं का निरीक्षण किया जाएगा। यदि कोई स्कूल न्यायालय के आदेश का उल्लंघन करता पाया गया तो उसको कारण बताओ नोटिस जारी कर कार्रवाई हेतु वरिष्ठ कार्यालय को पत्राचार किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button