ब्रेकिंग
जालंधर की डॉक्टर के सोशल मीडिया वीडियो से मचा हड़कंप: LPU छात्रों को लेकर किए सनसनीखेज दावे Punjab Power Crisis: पंजाब में बिजली संकट गहराया, मांग 16,600 मेगावाट पार; जालंधर में सड़कों पर उतरे... Yamunanagar News: टोडरपुर गांव में बंदर को जिंदा निगल गया 15 फीट लंबा अजगर, वन्य जीव विभाग ने किया स... Homemade Soap for Sensitive Skin: घर पर बनाएं नेचुरल नीम-एलोवेरा साबुन, ड्राई स्किन और फंगल इंफेक्शन... Ranchi Crime News: रांची में डॉक्टर से 80.60 लाख रुपये की धोखाधड़ी, रिश्तेदार समेत 6 लोगों पर FIR दर... Ranchi Cyber Crime: बैंक ऑफ इंडिया के फर्जी ऐप से 70 वर्षीय बुजुर्ग से 4.90 लाख की ठगी, 6 आरोपियों प... Khunti Human Trafficking: खूंटी पुलिस ने नाकाम की मानव तस्करी की साजिश, 20 हजार की नौकरी का झांसा दे... Haryana Weather Update: हरियाणा में फिर सक्रिय हुआ मानसून, 18 सितंबर तक झमाझम बारिश; यमुनानगर में आं... Haryana Sports News: बहादुरगढ़ में 1600 तैराकों का महाकुंभ, मुख्य अतिथि अविनाश चोपड़ा ने की अनिल खत्... How to Deactivate FASTag: पुरानी कार बेच दी है तो तुरंत डिएक्टिवेट करें FASTag, वरना कटता रहेगा आपका...
विदेश

विदेश मंत्री एस जयशंकर बोले- ओमान के सुल्तान भारत की अंतरिक्ष परियोजना से प्रभावित

भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने बेंगलुरु में रोटरी इंस्टीट्यूट 2023 कार्यक्रम में ओमान के सुल्तान हैथम बिन तारिक की भारत यात्रा को लेकर बात की। उन्होंने कहा- ओमान के सुल्तान भारत की अंतरिक्ष परियोजना से रोमांचित थे और उन्होंने भारत निर्मित ड्रोन में भी रुचि दिखाई। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने शुक्रवार को ओमान सुल्तान से मुलाकात की। इसके बाद उन्होंने पोस्ट शेयर कर लिखा- “अपनी राजकीय यात्रा शुरू करते समय ओमान के महामहिम सुल्तान हैथम बिन तारिक से मुलाकात करके सम्मानित महसूस कर रहा हूं। हमारी रणनीतिक साझेदारी को और गहरा करने के लिए उनके मार्गदर्शन को महत्व देते हैं।

वहीं ओमान के विदेश मंत्री सैय्यद बद्र अलबुसैदी ने भी एक बयान में सुल्तान हैथम की भारत यात्रा का जिक्र किया था। उन्होंने कहा था- सुल्तान की भारत यात्रा एक प्रमुख मील का पत्थर स्थापित करती है, जो मुख्य रूप से ऐतिहासिक संबंधों पर निर्भर करती है और द्विपक्षीय संबंधों को विकसित करने में एक नए सकारात्मक चरण का रास्ता भी खोलती है। दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों की मजबूती को रेखांकित करती है। यह यात्रा सहयोग को मजबूत करने के लिए एक संयुक्त प्रतिबद्धता का प्रतिनिधित्व करती है, जो दोस्ती, सांस्कृतिक, आर्थिक आदान-प्रदान और दो मित्र राष्ट्रों के लोगों के बीच निरंतर बातचीत की दीर्घकालिक नींव से उत्पन्न होती है।

Related Articles

Back to top button