ब्रेकिंग
आरोपों से टूट गई थी महिला डॉक्टर! 4 पेज के सुसाइड लेटर में लिखा अपना हाल, सतारा केस में नया खुलासा मौत से खिलवाड़: दिल्ली-मेरठ रोड पर चलती गाड़ियों से पटाखे फोड़कर स्टंट, पुलिस ने लिया संज्ञान छठ पर्व की शुरुआत 'नहाए-खाए' से: कालिंदी कुंज घाट पर यमुना के जहरीले झाग के बीच स्नान करती दिखीं व्र... मजबूरी की पदयात्रा: 735 KM दूर टीचर पत्नी, 13 महीने की बच्ची घर पर अकेली; दिव्यांग पति ने ट्रांसफर क... J-K राज्यसभा चुनाव: बीजेपी ने कांटे की टक्कर में मारी बाजी, कहाँ से आए वो 4 रहस्यमय वोट? सियासत में ... ब्रेकिंग दिल्ली: पुलिस ने मुठभेड़ में तीन अपराधियों को किया घायल, गैंगस्टरों के बीच मची खलबली मंदिरों पर धार्मिक नारे: अलीगढ़ में 'I Love Muhammad' लिखने पर बवाल, पुलिस ने संभाला मोर्चा बरेली हिंसा केस: जिस दिन शादी, उसी दिन पेशी! क्या कोर्ट से मिलेगी तौकीर रजा को रिहाई या फिर रहना पड़... सतारा डॉक्टर सुसाइड केस: पीजी रूम का मालिक गिरफ्तार, सुसाइड नोट में लिखा था नाम और मौत का राज़ हैरान कर देने वाला नज़ारा: बिहार में खेसारी लाल यादव पर उमड़ा प्रेम, 200 लीटर दूध से नहलाया गया, फिर...
मध्यप्रदेश

कांग्रेस अध्‍यक्ष जीतू पटवारी बोले- नेहरू का चित्र उतारकर भाजपा ने वाजपेयी की विरासत को ललकारा

भोपाल। 1977 में जब अटल बिहारी वाजपेयी विदेश मंत्री के रूप में अपना कार्यभार संभालने साउथ ब्लाक के अपने कार्यालय गए तो उन्होंने नोट किया कि दीवार पर लगा पंडित जवाहर लाल नेहरू का चित्र ग़ायब है। उन्होंने तुरंत अपने सचिव से पूछा कि नेहरू का चित्र कहां है जो यहां लगा रहता था। उनके अधिकारियों ने ये सोचकर उस चित्र को वहां से हटवा दिया था कि इसे देखकर शायद वाजपेयी ख़ुश नहीं होंगे। वाजपेयी ने आदेश दिया कि उस चित्र को वापस लाकर उसी स्थान पर लगाया जाए, जहां वह पहले लगा हुआ था। आज की भाजपा ने पंडित नेहरू का चित्र मध्य प्रदेश की विधानसभा से निकाल कर अपने ही पुरोधा वाजपेयी की विरासत को ललकारा है।

यह बात मंगलवार को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने विधानसभा में आसंदी के पास लगी नेहरू के चित्र को हटाए जाने को लेकर कही।

पटवारी ने कहा कि आज भाजपा भारत की गौरवशाली और वैभवशाली विरासत से प्रतिशोध ले रही हैं। लाल कृष्ण आडवाणी ने 2013 में ठीक ही लिखा था कि अब भाजपा नाना जी देशमुख, दीनदयाल उपाध्याय और अटल बिहारी वाजपेयी की विरासत वाली पार्टी नहीं रह गई है। इसमें कुछ लोग अपना निजी हित साधने के लिए घुस आए हैं।

उन्‍होंने कहा कि मध्य प्रदेश विधानसभा में राष्ट्र निर्माता पंडित जवाहरलाल नेहरू की तस्वीर हटाने के बजाय साथ में अगर संविधान निर्माता बाबा साहेब आंबेडकर की तस्वीर लगा दी जाती तो सदन की शोभा बढ़ जाती। आज की भाजपा ने समूचे देश के प्रजातंत्र की तस्वीर को ही धूमिल कर दिया है। हर रोज़ लोकतंत्र पर प्रहार कर रहे हैं, तो फिर उनका प्रजातंत्र के पुरोधा पंडित नेहरू की तस्वीर से प्रतिशोध लेना कोई अचरज की बात नहीं है। कल ये लोग सदन से बाबा साहेब की तस्वीर हटा कर हिटलर और मुसोलिनी की तस्वीर सदन में टांग दें तो उसमें भी आश्चर्य नहीं होना चाहिए। मैं प्रार्थना करता हूं कि भगवान भाजपा को सद्बुद्धि प्रदान करें।

Related Articles

Back to top button