ब्रेकिंग
मणिपुर के जंगलों में लगी भीषण आग; वायुसेना के Mi-17V5 हेलिकॉप्टरों ने मोर्चा संभाला, आसमान से बरसाया... "उत्तराखंड के दीपक भारत के हीरो"; राहुल गांधी ने किया समर्थन, बीजेपी और संघ पर साधा तीखा निशाना शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद से मिले अलंकार अग्निहोत्री; दिल्ली कूच की दी बड़ी चेतावनी, जानें क्या ह... Bihar News: औरंगाबाद में पांच सहेलियों ने उठाया खौफनाक कदम; 4 की जान गई, एक की हालत गंभीर, आत्महत्या... Delhi-UP Weather Update: दिल्ली-यूपी में बारिश और पहाड़ों पर बर्फबारी का अलर्ट, IMD ने अगले 3 दिनों ... Jalandhar Crime: जालंधर में दिन-दिहाड़े ज्वैलर पर खूनी हमला, दुकान में घुसकर बदमाशों ने मचाया तांडव;... Punjab Road Accident: पंजाब में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराकर कार के उड़े परखच्चे; चालक की मौके पर... नशे का 'ग्लोबल नेटवर्क' ध्वस्त! विदेशों में होनी थी अफीम की सप्लाई, पुलिस ने ऐसे बेनकाब किया अंतरराष... PM मोदी ने डेरा सचखंड बल्लां में टेका मत्था; संत निरंजन दास जी से लिया आशीर्वाद, रविदास जयंती पर बड़... PM मोदी की यात्रा रविदासिया समाज के प्रति सम्मान और विश्वास का संदेश: सुखमिंदरपाल सिंह ग्रेवाल
देश

योगी पागल हैं, बिहार में होते तो मैं उनके सीने पर चढ़कर 32 हड्डियां तोड़ देताः पप्पू यादव

समस्तीपुरः  उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने तीखा जुबानी हमला किया। पहले तो उन्होंने योगी को पागल कह दिया उसके बाद बिगड़े बोल पर काबू न करते हुए कहा कि अगर योगी और पप्पू यादव एक ही राज्य में होते तो मैं उनके सीने पर चढ़कर उनकी 32 हड्डियां तोड़ देता।

समस्तीपुर में चल रहा है धरना
मौका था समस्तीपुर में आयोजित सरकारी बस पड़ाव में CAA व NRC के खिलाफ संविधान बचाओ संघर्ष समिति के बैनर तले शुरू हुए अनिश्चितकालीन सत्याग्रह का। जिसे पप्पू यादव समर्थन दे रहे थे। इस मौके पर पूर्व सांसद ने केंद्र सरकार सहित तमाम विपक्षी पार्टियों पर जमकर हमला किया। उन्होंने कहा कि इस देश में जब जुल्म बढ़ता जा रहा है।

JNU, जामिया विश्वविद्यालयों रूपी मंदिरों पर किया जा रहा है हमला
पप्पू यादव ने कहा कि लोकतंत्र में सत्याग्रह से बड़ा और आंदोलन क्या हो सकता है। समस्तीपुर के जिलाधिकारी और प्रशासन द्वारा सत्याग्रह करने वाले लोगों को धमकी दी जा रही है। आज जेएनयू, जामिया जैसे विश्वविद्यालयों रूपी मंदिरों पर हमला किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस देश में जब जुल्म बढ़ता जा रहा है।

पहली प्राथमिकता UP को बचाना है
पूर्व सांसद ने कहा कि 1 जनवरी के बाद इन विपक्षियों द्वारा एक भी ट्वीट नहीं किया गया है। पूरा देश डर के वातावरण में हो और विपक्ष घर में सोया हो व अपनी राजनीति में लगा हो यह मुल्क बर्दाश्त नहीं करेगा। पूर्व सांसद पप्पू यादव ने कहा कि इस वक्त उनकी पहली प्राथमिकता उत्तर प्रदेश को बचाना है। वहां के मंदिरों को बचाना है, वहां की बेटियों को बचाना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button