ब्रेकिंग
Hisar Hospital Negligence: मॉर्च्युरी में चूहों ने कुतरा महिला का शव; अस्पताल प्रशासन पर परिजनों का ... Jabalpur Transport News: जबलपुर में ट्रक भाड़ा 25% महंगा; बढ़ती लागत के कारण ट्रांसपोर्ट संघ का बड़ा फ... Khajrana Ganesh Temple: खजराना गणेश मंदिर का नि:शुल्क अन्नक्षेत्र; 40 वर्षों से हर दिन हजारों भक्तों... Jabalpur Crime News: भाजपा महिला नेता संगीता रजक की गोली लगने से मौत; घर के बाहर विवाद के दौरान हुआ ... MP Rajya Sabha Election 2026: मध्य प्रदेश में राज्यसभा चुनाव की सरगर्मियां तेज; भाजपा की तीसरी सीट प... Jabalpur News: बरगी बांध में डूबा 46 वर्षीय व्यक्ति; पत्नी और बेटों के सामने हुई मौत, परिवार में कोह... MP Investment: 'अवसरों की धरती है मध्य प्रदेश'; सीएम मोहन यादव ने निवेशकों को दिया साझेदारी का खुला ... Shivpuri News: प्रीति ग्लोबल यूनिवर्सिटी में डी-फार्मा छात्र की संदिग्ध मौत; छत पर फंदे से लटका मिला... Dhar Bhojshala News: भोजशाला में मां सरस्वती की धातु प्रतिमा ले जाने का वीडियो वायरल; एएसआई अधीक्षक ... Indore Crime News: ब्यूटी फ्रेंचाइजी के नाम पर 1.20 करोड़ की ठगी; दिल्ली की कंपनी के दो डायरेक्टर गिर...
देश

केंद्र में रह खुश हैं नितिन गडकरी, इसलिए नहीं संभाली महाराष्ट्र की कमान

महाराष्ट्र में सरकार के गठन के लिए भाजपा को काफी हाथ-पार मारने पड़े थे जब पार्टी ने यह महसूस किया कि देवेन्द्र फडणवीस महाराष्ट्र को अकेले नहीं बचा पाएंगे तो आर.एस.एस. के दिग्गजों तथा प्रधानमंत्री कार्यालय ने महाराष्ट्र के दिग्गज नेता नितिन गडकरी से सम्पर्क किया और उन्हें प्रदेश के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेने और राज्य की कमान संभालने को कहा। गडकरी पहले से ही हालात पर नजर रखे हुए थे और वह जानते थे कि यह केन्द्र से उन्हें हटाने की विरोधियों की एक चाल है।

सूत्रों का कहना है कि राजनाथ सिंह तथा आर.एस.एस. के एक नेता ने अलग-अलग गडकरी से व्यक्तिगत तौर पर मुलाकात कर उन्हें मनाने की कोशिश की थी लेकिन गडकरी टस से मस नहीं हुए। उन्होंने इन दोनों नेताओं को स्पष्ट कर दिया था कि मुम्बई में वर्तमान परिदृश्य को देखते हुए वहां सरकार बनाना भाजपा के लिए संभव नहीं था। यह वही गडकरी हैं जो 2014 में मुख्यमंत्री के तौर पर कमान संभालने को तैयार थे लेकिन उनके विरोधियों ने ऐसा नहीं होने दिया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button