मध्यप्रदेश
CM पद से हटाए जाने के बाद पत्नी साधना संग पहली बार अमरकंटक पहुंचे शिवराज, लिपटकर रोने लगी लाडली बहनें

अनूपपुर: अनूपपुर में मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान गुरुवार की रात्रि अमरकंटक पहुंचे। जहां दीनदयाल उपाध्याय चौराहे पर स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारी के द्वारा उनका स्वागत किया गया। इस दौरान लाडली बहनों ने भी पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह से भेंट की।
मुख्यमंत्री पद से हटाए जाने के पश्चात लाडली बहनों का दुख भी अमरकंटक में भी दिखाई पड़ा। जहां लाडली बहनें पूर्व मुख्यमंत्री से मिलकर लिपटकर रो पड़ी। इसके पश्चात पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह सर्किट हाउस के लिए रवाना हो गए। उनके साथ पत्नी साधना सिंह भी उपस्थित रही। आदिवासी संस्कृति के साथ पूर्व मुख्यमंत्री का स्वागत दीनदयाल उपाध्याय चौराहे पर किया गया। इस दौरान स्थानीय भाजपा नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।