ब्रेकिंग
मणिपुर के जंगलों में लगी भीषण आग; वायुसेना के Mi-17V5 हेलिकॉप्टरों ने मोर्चा संभाला, आसमान से बरसाया... "उत्तराखंड के दीपक भारत के हीरो"; राहुल गांधी ने किया समर्थन, बीजेपी और संघ पर साधा तीखा निशाना शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद से मिले अलंकार अग्निहोत्री; दिल्ली कूच की दी बड़ी चेतावनी, जानें क्या ह... Bihar News: औरंगाबाद में पांच सहेलियों ने उठाया खौफनाक कदम; 4 की जान गई, एक की हालत गंभीर, आत्महत्या... Delhi-UP Weather Update: दिल्ली-यूपी में बारिश और पहाड़ों पर बर्फबारी का अलर्ट, IMD ने अगले 3 दिनों ... Jalandhar Crime: जालंधर में दिन-दिहाड़े ज्वैलर पर खूनी हमला, दुकान में घुसकर बदमाशों ने मचाया तांडव;... Punjab Road Accident: पंजाब में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराकर कार के उड़े परखच्चे; चालक की मौके पर... नशे का 'ग्लोबल नेटवर्क' ध्वस्त! विदेशों में होनी थी अफीम की सप्लाई, पुलिस ने ऐसे बेनकाब किया अंतरराष... PM मोदी ने डेरा सचखंड बल्लां में टेका मत्था; संत निरंजन दास जी से लिया आशीर्वाद, रविदास जयंती पर बड़... PM मोदी की यात्रा रविदासिया समाज के प्रति सम्मान और विश्वास का संदेश: सुखमिंदरपाल सिंह ग्रेवाल
मध्यप्रदेश

भोपाल के आरजीपीवी में रैगिंग को लेकर दो छात्र गुटों के बीच संघर्ष

भोपाल। राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (आरजीपीवी) के यूआइटी परिसर में शुक्रवार दोपहर विद्यार्थियों के दो गुटों में रैगिंग को लेकर मारपीट का मामला सामने आया है। इससे पहले भी दोनों गुटों में तनातनी चल रही थी। मारपीट के बाद विद्यार्थियों ने रैगिंग का आरोप लगाया है। सातवें सेमेस्टर के पीड़ित विद्यार्थी ने बताया कि वह अपने दोस्त के साथ परीक्षा देने जा रहा था।

तभी कार में सवार करीब छह विद्यार्थियों ने अचानक उनसे मारपीट की। इसमें एक छात्र का सिर फूट गया। इसके बाद विद्यार्थियों ने इसकी जानकारी फैकल्टी को दी। कुछ देर बाद करीब 20 की संख्या में छात्र परिसर में आए और फिर मारपीट करने लगे। इस कारण विवि प्रबंधन को पुलिस बुलानी पड़ी।

पीड़ित छात्र शिकायत दर्ज कराने थाने भी पहुंचे। मारपीट करने के आरोपित भी थाने पहुंचे। पुलिस ने दोनों गुटों के विद्यार्थियों के खिलाफ एफआइआर दर्ज कर लिया है। पीड़ित विद्यार्थियों ने बताया कि दो दिन पहले भी भेल ग्रुप के कुछ विद्यार्थियों ने कनिष्ठों के साथ रैगिंग की थी।

विवि प्रबंधन के पास शिकायत करने के बाद भी किसी पर कार्रवाई नहीं की गई। बता दें कि इस साल करीब छह से सात मामले मारपीट और रैगिंग के आए हैं। इससे विद्यार्थियों की सुरक्षा पर भी सवाल उठने लगे हैं। विद्यार्थियों ने यूजीसी रैगिंग केमटी में भी शिकायत की है। अब एंटी रैगिंग कमेटी भी जांच करेगी। वहीं, प्राक्टोरियल बोर्ड मामले में मंगलवार को सुनवाई करेगा।

दो गुटों के विद्यार्थियों के बीच मारपीट का मामला सामने आया है। प्राक्टोरियल बोर्ड मंगलवार को मामले में सुनवाई करेगा। मामला रैगिंग का है या नहीं, यह जांच के बाद स्पष्ट होगा।

विनय थापर, प्रभारी निदेशक, आरजीपीवी

Related Articles

Back to top button