ब्रेकिंग
दलबदल कानून की व्यावहारिक कमजोरी: लोकसभा में लटकीं अयोग्यता याचिकाएं; सुप्रीम कोर्ट के 3 महीने के नि... क्या भारत की राजनीति पलट देगी जेन जी? 38 करोड़ युवा वोटरों को साधने में जुटीं पार्टियां, जानें चुनाव... गृह मामलों की संसदीय स्थायी समिति की बैठक में हंगामा: पैलेट गन और लाठीचार्ज पर तकरार जर्जर स्कूलों पर सरकारों का बड़ा फैसला: राजस्थान में ₹12,500 करोड़ और UP में ₹604 करोड़ का बजट, जेन ... डूंगरपुर: सत्तु देवकी स्कूल में भरभराकर गिरी कमरे की छत, 120 बच्चे थे मौजूद; बंद कमरा होने से टला बड... रक्षा मंत्रालय का बड़ा फैसला: DRDO की पारंपरिक मिसाइल तकनीक भारतीय उद्योगों को होगी ट्रांसफर मुंबई में ऑटो चालकों की मराठी परीक्षा पर नया विवाद: 'सिलेबस से बाहर के सवाल पूछ रहा RTO', यूनियन ने ... इलाहाबाद हाईकोर्ट ने खारिज की स्कूल में हिजाब पहनने की याचिका: फैसले को चुनौती देगा AIMPLB; कोर्ट बो... सिंगरौली में फायर ब्रिगेड के पानी से धोई गई BJP विधायक की गाड़ी: कमिश्नर आवास का वीडियो वायरल, सवालो... कानपुर में कूड़े के ढेर से एक्सपायरी टॉफी-चॉकलेट लूटने की मची होड़: वीडियो वायरल होने के बाद खाद्य व...
धार्मिक

समाज में सम्मान दिलाता है ‘सुनफा योग’, हथेली में सूर्य, शनि और बुध पर्वत देते हैं ये संकेत

इंदौर। कुंडली ज्योतिष के समान ही हस्त रेखा ज्योतिष में भी कई तरह के योग के बारे में विस्तार से जिक्र मिलता है। हथेली में ऐसा ही एक सुनफा योग भी बनता है, जिसके बारे में हम यहां विस्तार से जानेंगे। हस्तरेखा ज्योतिष के जानकार डा. नारायण दत्त श्रीमाली ने अपनी किताब वृहद हस्तरेखा ज्योतिष शास्त्र में सुनफा योग के बारे में विस्तृत जानकारी दी है।

जानें कब बनता है सुनफा योग

डॉ. नारायण दत्त श्रीमाली के अनुसार, जब हथेली में सूर्य पर्वत, शनि पर्वत और बुध पर्वत पूरी तरह से विकसित होते हैं और ये तीनों रेखाएं भी हथेली में स्पष्ट और बगैर कटी हुई दिखाई देती है तो व्यक्ति की हथेली में सुनफा योग निर्मित होता है। जिस व्यक्ति की हथेली में सुनफा योग होता है, वह अपने जीवन में काफी ज्यादा परिश्रमी होता है।

समाज में मिलता है सम्मान

हथेली में सुनफा योग बनने पर व्यक्ति खुद के परिश्रम पर धन संचय करता है। समाज में सम्मान प्राप्त करता है और हमेशा सावधानी और चतुराई के साथ कार्य संपन्न करता है। ऐसे व्यक्ति हमेशा दूरदर्शी होते हैं। इनका जीवन सुखमय होता है।

राजनीति में मिलती है खूब ख्याति

हथेली में सुनफा योग होने पर जातक को राजनीति में अच्छा सम्मान मिलता है। ऐसे लोगों आर्थिक रूप से भी काफी संपन्न होते हैं। जीवन में भौतिक सुखों को प्राप्त करते हैं और अपने दम पर ऊंचा मुकाम हासिल करते हैं। इसके अलावा यदि हाथ में सूर्य पर्वत पूर्ण विकसित और बलवान हो तो ऐसे लोग उच्च अधिकारी भी बनते हैं। साधारण परिवार में जन्म लेकर उच्च पद को प्राप्त करते हैं।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

Related Articles

Back to top button