ब्रेकिंग
सनातनी विनोद कुमार बिंदल के सान्निध्य में रामलीला का समापन, दशहरा पर रावण दहन और श्रीराम के राज्याभि... US Stance on India Internal Matters: भारत के आंतरिक मामलों में दखल देने से अमेरिका का इनकार, अमेरिकी... Delhi High Court Observation: 'आप लोग जेन-जी नहीं हैं...' कॉकरोच जनता पार्टी के प्रवक्ताओं पर कोर्ट ... Tiger Shroff Attack Case Update: टाइगर श्रॉफ पर हमले की साजिश का बड़ा खुलासा, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के... Smriti Irani Attacks Rahul Gandhi: स्मृति ईरानी का राहुल गांधी पर तीखा हमला, महिला पुलिस अफसर के साथ... Mallikarjun Kharge Letter to PM Modi: परिसीमन और संविधान संशोधन को लेकर मल्लिकार्जुन खरगे ने पीएम मो... UP Congress Press Conference: यूपी कांग्रेस ने चुनाव आयोग पर बोला बड़ा हमला, एसआईआर प्रक्रिया में गड... Akhilesh Yadav Warning to Officers: राजनीतिक कार्यकर्ता बनकर काम करने वाले अधिकारियों को जेल जाने की... Supaul News: बिहार के सुपौल में 9 दिनों तक छाती पर कलश रखकर मां दुर्गा की आराधना करने वाली महिला की ... Haridwar Ganga Canal Cleaning News: हरिद्वार में हर की पैड़ी पर सूखी गंगा की धारा, मरम्मत और सफाई के...
मध्यप्रदेश

अयोध्या तक पहुंचने साढ़े चार हजार किलोमीटर का सफर पैदल तय कर रहे राम भक्त

जबलपुर। यह यात्रा साढ़े चार हजार किलोमीटर के लगभग की होगी जो धनुष्कोटी रामेश्वरम, तमिलनाडु के अन्य स्थलों से होते हुए कर्नाटक, हंपी, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश होते हुए उत्तर प्रदेश में काशी होते हुए अयोध्या में पूर्ण होगी। इस धर्म यात्रा में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवकों एवं अन्य अनुसांगिक, सामाजिक संगठनों के द्वारा उनके मार्ग की रहने एवं भोजन की व्यवस्था की जा रही है। यह पूरी यात्रा आनंद अमूल के सहकारी संघ के सहयोग से भी हो रही है। अगस्त जी अपने पिता जी और भाई के साथ इस यात्रा को अयोध्या में पूर्ण करने के पश्चात वापसी में उज्जैन महाकालेश्वर का दर्शन करके घर को जाएंगे।

बलिदानियों को पुष्पांजलि अर्पित कर के यात्रा पूरी की

इसके पूर्व यह दो यात्राएं कर चुके हैं पहली यात्रा एक दिवसीय थी जो सरदार वल्लभ भाई पटेल के केस्टैचू ऑफ यूनिटी से प्रारंभ करके उनके घर पर पूर्ण की और दूसरी यात्रा स्वतंत्रता के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में अपने घर आनंद जिले बड़ोदरा से नई दिल्ली अमर जवान ज्योति तक 1100 किलोमीटर की जो 15 दिवसों में अमर बलिदानियों को पुष्पांजलि अर्पित कर के पूरी की गई।

तिलवारा घाट से आगे गुरु की रसोई में पहुंची

यह अगस्त जी की तीसरी यात्रा है। इस यात्रा को करने का उद्देश्य जब उन्होंने अपने पिता को बताया कि मैं स्केटिंग से श्रीराम जन्मभूमि तक एक बड़ी यात्रा करना चाहता हूँ, तो उनके पिता घनश्याम भाई जी ने उनका उत्साह वर्धन करते हुए उन्होंने स्वीकृति दी। इस यात्रा में अगस्त जी को चिखली महाराष्ट्र से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवकों ने उनका मार्ग में भोजन एवं निवास की व्यवस्था में सहयोग किया है और आगे भी कर रहे हैं। जबलपुर में यह यात्रा कल शाम 6:30 बजे तिलवारा घाट से आगे गुरु की रसोई में पहुंची जहां पर उनका स्वागत किया गया।

Related Articles

Back to top button