ब्रेकिंग
सनातनी विनोद कुमार बिंदल के सान्निध्य में रामलीला का समापन, दशहरा पर रावण दहन और श्रीराम के राज्याभि... US Stance on India Internal Matters: भारत के आंतरिक मामलों में दखल देने से अमेरिका का इनकार, अमेरिकी... Delhi High Court Observation: 'आप लोग जेन-जी नहीं हैं...' कॉकरोच जनता पार्टी के प्रवक्ताओं पर कोर्ट ... Tiger Shroff Attack Case Update: टाइगर श्रॉफ पर हमले की साजिश का बड़ा खुलासा, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के... Smriti Irani Attacks Rahul Gandhi: स्मृति ईरानी का राहुल गांधी पर तीखा हमला, महिला पुलिस अफसर के साथ... Mallikarjun Kharge Letter to PM Modi: परिसीमन और संविधान संशोधन को लेकर मल्लिकार्जुन खरगे ने पीएम मो... UP Congress Press Conference: यूपी कांग्रेस ने चुनाव आयोग पर बोला बड़ा हमला, एसआईआर प्रक्रिया में गड... Akhilesh Yadav Warning to Officers: राजनीतिक कार्यकर्ता बनकर काम करने वाले अधिकारियों को जेल जाने की... Supaul News: बिहार के सुपौल में 9 दिनों तक छाती पर कलश रखकर मां दुर्गा की आराधना करने वाली महिला की ... Haridwar Ganga Canal Cleaning News: हरिद्वार में हर की पैड़ी पर सूखी गंगा की धारा, मरम्मत और सफाई के...
देश

राम मंदिर के प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल होंगी सोनिया गांधी! कांग्रेस ने दिया अपडेट

नई दिल्ली।कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और सोनिया गांधी के अयोध्या में राम मंदिर के उद्घाटन समारोह में शामिल होने पर फिलहाल कोई फैसला नहीं हुआ है। न्यूज एजेंसी पीटीआई ने सूत्रों के हवाले से जानकारी दी है। वहीं, जयराम रमेश के हवाले से न्यूज एजेंसी एएनआई ने कहा, खरगे और सोनिया को 22 जनवरी को राम मंदिर के प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने का निमंत्रण मिला है। इसमें शामिल होने का निर्णय उचित समय पर लिया जाएगा और सूचित किया जाएगा।

रामलला की मूर्ति का होगा नगर भ्रमण

17 जनवरी को मंदिर के गर्भगृह में विराजमान होने वाली रामलला की मूर्ति का नगर भ्रमण होगा। ऐसे में लाखों भक्त अपने आराध्य की झलक पाने के लिए अयोध्या पहुंचेंगे। इसी आशंका को देखते हुए श्रीराम जन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट नगर भ्रमण पथ को छोटा करने की योजना बना रही है। हालांकि नगर भ्रमण पथ फिलहाल तय नहीं हुआ है।

एयरपोर्ट का हुआ नामकरण

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे से पहले अयोध्या के हवाई अड्डे का नामकरण हो गया। इसे महर्षि वाल्मीकि इंटरनेशनल एयरपोर्ट अयोध्याधाम के नाम से जाना जाएगा। इससे पहले अयोध्या रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर अयोध्या धाम किया गया था।

शनिवार को पीएम मोदी का रोड शो

शनिवार (30 दिसंबर) को पीएम नरेंद्र मोदी अयोध्या में एयरपोर्ट से रेलवे स्टेशन तक रोड शो करेंगे। इसी रास्ते पर धर्म पथ और राम पथ पड़ेगा। प्रधानमंत्री 11,100 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट लॉन्च करेंगे। वहीं, ADG जोन लखनऊ पीयूष मोर्डिया ने बताया कि पीएम मोदी के आगमन पर सुरक्षा के सभी मानकों के अनुसार पुलिस द्वारा तैयारी की गई हैं। सभी स्थलों पर पुलिस बल मौजूद रहेगा। ड्रोन से निगरानी रखी जा रही है।

Related Articles

Back to top button