ब्रेकिंग
MPPL 2026: रजत पाटीदार की ग्वालियर चीताज को मिली करारी हार; उज्जैन फाल्कंस ने 92 रनों से जीता मुकाबल... Israel-Lebanon Ceasefire News: इजराइल-लेबनान सीजफायर पर सहमति, हिज्बुल्लाह को लितानी नदी से हटने के ... Gold and Silver Price Hike: सोने की कीमतों में जबरदस्त उछाल; जानें दिल्ली-मुंबई में क्या हैं आज के न... Purushottam Maas Guruvar: पुरुषोत्तम मास में गुरुवार का विशेष संयोग; भगवान विष्णु की कृपा पाने के अच... Dehydration Tips: गर्मी में कमजोरी और दस्त से बचने के लिए घर पर तैयार करें ORS, जानें सही तरीका Delhi Malviya Nagar Hotel Fire: मालवीय नगर होटल अग्निकांड में 21 की दर्दनाक मौत; मां की बहादुरी ने ब... Lalit Modi Interview: ललित मोदी ने 'भगोड़ा' होने के आरोपों को नकारा; कहा- "मुझे किसी को कुछ साबित कर... DK Shivakumar First Decisions: कर्नाटक के सीएम डी.के. शिवकुमार का बड़ा धमाका; बेंगलुरु की सड़कों के ल... Amarnath Yatra Helicopter Service Banned: अमरनाथ यात्रा के लिए हेलीकॉप्टर सेवा पर रोक, केदारनाथ-बद्र... Delhi BnB Scheme Scrapped: मालवीय नगर अग्निकांड के बाद दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला, 'बेड एंड ब्रेकफास्...
देश

बरवाडीह-गोमो पैसेंजर ट्रेन पर गिरा ओएचई तार, जान बचाने के लिए चलती ट्रेन से कूदे लोग

लातेहार। झारखंड के लातेहार में बरवाडीह-बरकाकाना रेलखंड के टोरी जंक्शन के डाउन होम सिग्नल के समीप 7:53 बजे बरवाडीह-गोमो पैसेंजर ट्रेन पर ओएसई तार टूटकर गिर गया। 25 हजार वोल्ट तार के सवारी गाड़ी पर गिरने के बाद पूरे ट्रेन में करंट दौड़ गया। सवारी गाड़ी में करंट दौड़ते ही यात्रियों के बीच अफरा-तफरी मच गई। कई लोग चलती ट्रेन से कूद गए। इतफाक रहा कि हादसा नहीं हुआ। जानकारी के अनुसार डाउन बरवाडीह-गोमो सवारी गाड़ी (ट्रेन संख्या 53348) बरवाडीह से गोमो जा रही थी।

टोरी जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर तीन पर प्रवेश करने के पहले पोल संख्या 185/30 के समीप 25 हजार करंट प्रवाहित ओएचई तार टूटकर ट्रेन के ऊपर गिर गया। जिससे ईंजन का पेन्टो क्षतिग्रस्त हो गया और पूरे ट्रेन में 25 हजार का करंट प्रवाहित हो गया। इसके बाद यात्रियों के बीच अफरा तफरी मच गयी। बदहवास होकर लोग चलती ट्रेन से कूदकर जाने बचाने के लिए ट्रेन से कूदने लगे।

इत्तफाक रहा कि कुछ सेकेंड में ही कंरट कंट्रोल हो गया। इसके कारण बड़ा हादसा होने से टल गया। यात्रियों को नुकसान नहीं पहुंचा लेकिन ट्रेन के पेन्टो, वायर, इन्सुलेटर व पोल क्षतिग्रस्त हो गए। लगभग डेढ़ घंटे बाद 9: 30 पर ट्रेन उक्त स्थल से खुली और टोरी जंक्शन के प्लेटफार्म तीन पर पहुंची। इसके बाद गंतव्य को रवाना हुई। घटना के बाद से टोरी टीअआई शिवशंकर सिंह, स्टेशन प्रबंधक अशोक कुमार और अन्य रेलकर्मी व्यवस्था दुरूस्त करने की कवायद में जुटे रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button