ब्रेकिंग
Bhopal News: सीएम मोहन यादव का अनूठा अंदाज, मंडला दौरे पर स्कूल बच्चों के बीच पहुंचे और की आत्मीय बा... MP Crime News: सीमेंट कंटेनर में छुपकर लाई जा रही थी अंग्रेजी शराब, राजस्थान का तस्कर गिरफ्तार MP BJP Update: मंत्री नागर सिंह चौहान और संपतिया उइके विवाद पर प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल का बड़ा... MP Politics: मुख्यमंत्री पद, बंगला और ट्रांसफर-पोस्टिंग... जानिए कांग्रेस सरकार गिरने के पीछे की अंद... Bhopal News: सीएम मोहन यादव की अपील, 'एशिया के सबसे बड़े कान्हा नेशनल पार्क जरूर आएं पर्यटक' Dantewada Accident Update: तीरथगढ़ जा रही मिनी बस दुर्घटनाग्रस्त, जिला अस्पताल में घायलों का इलाज जा... Chhattisgarh News: रेलवे सुरक्षा बल ने मनाया स्थापना दिवस, ड्रोन और आधुनिक तकनीक से यात्रियों की सुर... Palamu News: दुर्गा पूजा पर पलामू प्रमंडल में हाई अलर्ट, पलामू, गढ़वा और लातेहार में सुरक्षा के कड़े... Manoj Tiwari in Giridih: यूजीसी और प्रोटेस्ट के मुद्दे पर विपक्ष को घेरा, कहा- युवाओं को बहका रहे है... Ranchi News: बाबूलाल मरांडी का कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- देश में अराजकता फैलाना चाहती है कांग्रेस
देश

कूचबिहार में TMC कार्यकत्ता की हत्या के बाद तनाव, ममता के मंत्री बोले- खून का बदला खून

कोलकाता: चुनावों के बाद भी पश्चिम बंगाल में फैली हिंसा खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। यहां एक बार फिर टीएमसी कार्यकर्ता की हत्या कर दी गई। कूचबिहार के दिनहाटा में तृणमूल कार्यकर्ता अजीजुर रहमान की लोगों ने पीट पीटकर हत्या कर दी।  इलाके में तनाव का माहौल है।

वहीं खाद्य मंत्री ज्योतिप्रिया मल्लिक ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि  हम जानना चाहते हैं कि इस हत्या के पीछे कौन मास्टरमाइंड है। क्या वह भाटपार या बीजापुर का डॉन है? हमने राजनीतिक लड़ाई शुरू कर दी है। अगर लड़ाई हम लड़ते हैं इसे स्वीकार करने के लिए तैयार हैं। यदि खून बहता है, तो हम भी जवाब देंगे। ममता बनर्जी के कार्यक्रम के बारे में बताते हुए ज्योतिप्रिया मल्लिक ने कहा कि अगर संघर्ष शुरू होता है तो हम भी संघर्ष के लिए तैयार हैं।

पीट-पीटकर कर दी थी तृणमूल कार्यकर्ता की हत्या
कूचबिहार के दिनहाटा के पेटला बाजार में आज शाम एक तृणमूल वर्कर अजीजुर रहमान की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। तृणमूल कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि बीजेपी के कुछ कार्यकर्ताओं ने अजीजुर के घर में घुसकर उसकी हत्या की। हालांकि बीजेपी ने इन आरोपों को खारिज करते हुए इसे टीएमसी के बीच की आपसी लड़ाई का नतीजा बताया है। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। हालांकि अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। पिछले 2 दिनों के भीतर पश्चिम बंगाल में तृणमूल कार्यकर्ता की यह दूसरी हत्या है। कल ही उत्तर 24 परगना के निमता में टीएमसी वर्कर निर्मल कुंडू की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button