ब्रेकिंग
छतरपुर: उद्घाटन से पहले ही केन नदी पर बने पुल में पड़ी दरारें, निर्माण की गुणवत्ता पर उठे गंभीर सवाल इंदौर से भोपाल तक कांग्रेस की 'युवा स्वाभिमान यात्रा': जीतू पटवारी ने सरकार पर साधा निशाना, शुरू की ... शहडोल स्वास्थ्य व्यवस्था पर फिर उठे सवाल: 108 एंबुलेंस के इंतजार में महिला की मौत, रास्ते में दिया ब... श्योपुर कलेक्टर शीला दाहिमा का सुरीला अंदाज: सावन सांस्कृतिक संध्या में लाइव सिंगिंग ने जीता लोगों क... सीधी: रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़े गए जिला अभियोजन अधिकारी, लोकायुक्त टीम को देख सड़क पर फेंके नोट रतलाम: खेत सीमांकन विवाद से परेशान किसान चढ़ा पानी की टंकी पर, 'शोले' के वीरू जैसा दिखा नजारा Ujjain News: स्कूल कैंपस से निकले छात्र और तालाब में डूबे, जवाहर नवोदय विद्यालय प्रबंधन की लापरवाही ... Jabalpur News: बरसाती नालों और खेतों में निकल रहे मगरमच्छ, वाइल्डलाइफ एक्सपर्ट ने लोगों को दी सतर्क ... Weather Update: दिल्ली में बारिश पर ब्रेक, यूपी-बिहार समेत इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट इंदौर मर्डर केस: सहायक डाक अधीक्षक उर्मिला सैनी की हत्या के 48 घंटे बाद भी आरोपी पति फरार, परिजनों क...
देश

अरविंद केजरीवाल आज हो सकते हैं गिरफ्तार’, AAP नेताओं ने जताई आशंका

नई दिल्ली। दिल्ली शराब घोटाला मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के कर्ताधर्ता अरविंद केजरीवाल की मुश्किलें बढ़ गई हैं। अब AAP नेताओं ने आशंका जताई है कि उनके नेता को आज गिरफ्तार किया जा सकता है।

इससे पहले प्रवर्तन निदेशालय के तीसरे नोटिस पर भी केजरीवाल गुरुवार को जांच एजेंसी के सामने पेश नहीं हुए। उन्होंने खुद के पेश होने के नोटिस को गैर कानूनी करार दिया।

को आशंका केजरीवाल के घर पड़ेगा ED का छापा

 

पार्टी नेताओं आतिशी, सौरभ भारद्वाज और जैस्मीन शाह ने बुधवार रात दावा किया कि गुरुवार सुबह ईडी केजरीवाल के निवास पर छापा मारने की तैयारी में है। इसके साथ ही केजरीवाल को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

कैबिनेट मंत्री आतिशी ने बुधवार रात 11 बजकर 50 मिनट पर एक्स पर पोस्ट किया। इसके एक मिनट बाद पार्टी से राज्यसभा सदस्य संदीप पाठक ने और इसके एक मिनट बाद कैबिनेट मंत्री सौरभ भारद्वाज ने भी एक्स पर पोस्ट किया।

तीनों नेताओं ने लिखा- सुनने में आ रहा है ईडी सुबह केजरीवाल को गिरफ्तार करने वाली है।

किन धाराओं के तहत हो सकती है केजरीवाल की गिरफ्तारी?

सवाल उठता है कि क्या वाकई ईडी के पास केजरीवाल को गिरफ्तार करने का कोई वाजिब कारण है? जवाब है हां। दरअसल, आम आदमी पार्टी को आशंका है कि प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (पीएमएलए) की धारा-19 के तहत ईडी को अधिकार है कि लगातार तीन बार समन के बाद भी अगर कोई पूछताछ के लिए उपस्थित नहीं होता है, तो उसे गिरफ्तार किया जा सकता है।

Related Articles

Back to top button