ब्रेकिंग
Baramati Bypoll Result 2026: सुनेत्रा पवार की रिकॉर्ड जीत; 2 लाख से ज्यादा वोटों के अंतर से विरोधियो... MP Government Plan: ग्वालियर को सौगात! ऋषि गालव के नाम पर बनेगा नया विश्वविद्यालय, शिक्षा के क्षेत्र... Kerala Election Results 2026: केरल में कांग्रेस गठबंधन की सत्ता में वापसी; मुस्लिम लीग का 85% स्ट्रा... Bareilly Crime: 'क्या मौलाना को जीने का हक नहीं?' बरेली में तौसीफ रजा की हत्या पर पत्नी ने CM योगी स... Kailash Vijayvargiya Emotional: बीजेपी की ऐतिहासिक जीत पर भावुक हुए कैलाश विजयवर्गीय; रोते हुए बोले-... Punjab Health News: पंजाब में घुटने का मुफ्त ऑपरेशन; 65 साल की बुजुर्ग महिला को मिला नया जीवन Noida Suicide Case: नोएडा की सोसाइटी में सनसनी, तीसरी मंजिल से कूदे प्रेमी-प्रेमिका; एक ने तोड़ा दम,... Auraiya Cyber Crime: बैंक कर्मचारी बनकर लूटने वाला शातिर ठग गिरफ्तार; APK फाइल और लिंक भेजकर उड़ाता ... Rajasthan Police SI Recruitment 2021: एसआई भर्ती परीक्षा रद्द; सुप्रीम कोर्ट ने सिलेक्टेड कैंडिडेट्स... Rohtas Road Accident: रोहतास में भीषण सड़क हादसा; शादी से लौट रहे एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत, बस...
मध्यप्रदेश

22 से 24 घंटे देरी से आईं सचखंड और गोंडवाना एक्सप्रेस

ग्वालियर। घने कोहरे के कारण रेल यातायात इतना प्रभावित हो चुका है कि कई ट्रेनें एक दिन की देरी से चल रही हैं। झांसी की ओर से मंगलवार को आने वाली गोंडवाना एक्सप्रेस 24:10 घंटे की देरी से बुधवार को ग्वालियर पहुंची। इसी प्रकार दिल्ली की ओर से उत्कल एक्सप्रेस 21:26 घंटे की देरी से आई। दिल्ली की ओर से सचखंड एक्सप्रेस 22:15 घंटे और झांसी की ओर से 21:48 घंटे की देरी से पहुंचीं। बुधवार को सचखंड एक्सप्रेस को रेलवे ने रद कर दिया। ये दोनों ट्रेनें मंगलवार को ग्वालियर आनी थीं, लेकिन कोहरे के कारण बुधवार को आईं। झांसी की ओर से पातालकोट एक्सप्रेस भी 16:11 घंटे की देरी से दोपहर में ग्वालियर स्टेशन पहुंचीं। वहीं वंदे भारत एक्सप्रेस को भी रद् किया गया था, लेकिन मंगलवार को दिल्ली की ओर से आने वाली ट्रेन 15 घंटे की देरी से तड़के ग्वालियर आई। उधर एक दिन रिजर्व रैक के साथ शताब्दी एक्सप्रेस का संचालन होने से इसके समय में कुछ सुधार हुआ था, लेकिन बुधवार को घने कोहरे के चलते दिल्ली से शताब्दी ढाई घंटे की देरी से ग्वालियर आई। इसके चलते भोपाल से वापसी में भी ये ट्रेन रात 11 बजे के करीब आई।

दिल्ली की ओर से ये ट्रेनें आईं लेट

  • शताब्दी एक्सप्रेस-2:37 घंटे
  • गतिमान एक्सप्रेस-2:12 घंटे
  • मुंबई राजधानी-3:52 घंटे
  • नांदेड़ एक्सप्रेस-5:34 घंटे
  • पातालकोट एक्सप्रेस-9:36 घंटे
  • एपी एक्सप्रेस-2:47 घंटे
  • केरला एक्सप्रेस-10:29 घंटे
  • भोपाल एक्सप्रेस-2:27 घंटे
  • तमिलनाडु एक्सप्रेस-2:46 घंटे
  • उदयपुर इंटरसिटी-3:19 घंटे
  • दुर्ग हमसफर एक्सप्रेस-6:38 घंटे
  • मंगला एक्सप्रेस-3:14 घंटे
  • तेलंगाना एक्सप्रेस-4:36 घंटे
  • कर्नाटका एक्सप्रेस-5:36 घंटे
  • अमृतसर-मुंबई एक्सप्रेस-3:53 घंटे
  • पंजाब मेल-3:18 घंटे
  • मालवा एक्सप्रेस-4:45 घंटे
  • दक्षिण एक्सप्रेस-4:36 घंटे
  • गोंडवाना एक्सप्रेस-3:05 घंटे
  • झेलम एक्सप्रेस-2:08 घंटे
  • स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस-2:07 घंटे
  • महाकौशल एक्सप्रेस-5:20 घंटे
  • श्रीधाम एक्सप्रेस-4:22 घंटे
  • छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस-3:19 घंटे
  • ताज एक्सप्रेस-3:27 घंटे
  • गोवा एक्सप्रेस-2:31 घंटे
  • गीता जयंती एक्सप्रेस-2:10 घंटे

झांसी की ओर से ये ट्रेनें हुईं लेट

  • शताब्दी एक्सप्रेस-3:32 घंटे
  • एपी एक्सप्रेस-7:38 घंटे
  • मुंबई राजधानी-2:28 घंटे
  • हमसफर एक्सप्रेस-4:03 घंटे
  • नांदेड़ एक्सप्रेस-4:22 घंटे
  • दुर्ग-जम्मूतवी एक्सप्रेस-3:49 घंटे
  • संपर्क क्रांति एक्सप्रेस-10:54 घंटे
  • समता एक्सप्रेस-2:13 घंटे
  • कर्नाटका एक्सप्रेस-3:42 घंटे
  • केरला एक्सप्रेस-3:24 घंटे
  • मंगला एक्सप्रेस-4:27 घंटे
  • पंजाब मेल-11:29 घंटे
  • तेलंगाना एक्सप्रेस-3:36 घंटे
  • उत्कल एक्सप्रेस-5:13 घंटे
  • हीराकुंड एक्सप्रेस-3:47 घंटे
  • गीता जयंती एक्सप्रेस-8:09 घंट

Related Articles

Back to top button