ब्रेकिंग
Modi Govt 12 Years: एनडीए बैठक में प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व की सराहना; चंद्रबाबू नायडू और अमित श... PoJK Unrest: पाक अधिकृत कश्मीर में सुरक्षा बलों का दमन; प्रदर्शनकारियों पर फायरिंग, कई लोगों की मौत ... Mumbai Flyover Controversy: 250 करोड़ का मृणालताई गोरे फ्लाईओवर विवादों में; उद्घाटन के बाद ही सतह प... Khurram Parvez Bail: दिल्ली हाई कोर्ट ने कश्मीरी एक्टिविस्ट खुर्रम परवेज को दी जमानत; UAPA मामले में... Chhattisgarh News: 'चावल वाले बाबा' नरेंद्र नयन शास्त्री दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार; महासमुंद पुल... UP Panchayat Chunav: उत्तर प्रदेश में अंतिम मतदाता सूची जारी; 12.58 करोड़ मतदाता करेंगे मतदान, जानें... West Bengal Political Crisis: टीएमसी में फूट! काकोली घोष दस्तीदार और शत्रुघ्न सिन्हा समेत 19 सांसदों... Corruption Case: नकली दवा घोटाले का आरोपी और इंस्पेक्टर गिरफ्तार; CBI ने किया 3 करोड़ की रिश्वत के न... Mussoorie Road Accident: मसूरी में दर्दनाक हादसा; ब्रेक फेल होने से 500 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, ... Sayani Ghosh Political Journey: ममता बनर्जी की 'शिष्या' सयानी घोष का हृदय परिवर्तन; टीएमसी छोड़ एनडीए...
मध्यप्रदेश

मायके जाने से मना करने पर नवविवाहिता ने पति के सिर पर मारी कुल्हाड़ी, 9 दिन पहले ही हुई थी शादी

शिवपुरी । तेंदुआ थानांतर्गत ग्राम डेहरवारा में एक नवविवाहिता ने अपने पति के सिर में महज इसलिए कुल्हाड़ी मार दी क्योंकि पति ने उसे मायके नहीं जाने दिया। पीड़ित पति ने मामले की शिकायत पुलिस को दर्ज कराई, जिस पर पुलिस ने पत्नी के खिलाफ आपराधिक प्रकरण कायम कर विवेचना प्रारंभ कर दी है।

जानकारी के अनुसार डेहरवारा निवासी अशोक पुत्र रामजीलाल धाकड़ उम्र 41 साल की शादी नहीं हुई थी। करीब दस दिन पहले उसने 32 वर्षीय तुलसी गुप्ता पुत्री राजू गुप्ता निवासी सिकाजोर सुंदगरगढ उडीसा से शपथ पत्र के आधार पर शादी की थी। शादी के करीब आठ दिन बाद महिला ने अशोक धाकड़ से कहा कि उसे अपने मायके जाना है।

कुल्हाड़ी के बेंहटा से पिटाई भी की

बकौल अशोक धाकड़ वह और उसकी पत्नी तुलसी, पेरूआ सिरिया वाले कुआं पर गए थे, वहां उसने अशोक धाकड़ से कहा कि वह अपने मायके जाना चाहती है। इस पर अशोक ने उससे कहा कि अपने घर वालों को फोन करके बुला लो उसके बाद चली जाना। इस पर तुलसी नाराज हो गई और उसने न सिर्फ अपने पति अशोक धाकड़ को गालियां दीं बल्कि उसके सिर में कुल्हाड़ी मार दी और कुल्हाड़ी के बेंहटा से उसकी पिटाई कर दी।

मौके पर झगड़े और मारपीट की आवाजें सुनकर अमर सिंह आदिवासी व अशोक का भाई द्वारिका आ गया, जिन्होंने तुलसी से अशोक धाकड़ को बचाया। मामले की शिकायत थाने में दर्ज कराई गई, जिस पर पुलिस ने आरोपिता के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर विवेचना प्रारंभ कर दी है।

Related Articles

Back to top button