ब्रेकिंग
दलबदल कानून की व्यावहारिक कमजोरी: लोकसभा में लटकीं अयोग्यता याचिकाएं; सुप्रीम कोर्ट के 3 महीने के नि... क्या भारत की राजनीति पलट देगी जेन जी? 38 करोड़ युवा वोटरों को साधने में जुटीं पार्टियां, जानें चुनाव... गृह मामलों की संसदीय स्थायी समिति की बैठक में हंगामा: पैलेट गन और लाठीचार्ज पर तकरार जर्जर स्कूलों पर सरकारों का बड़ा फैसला: राजस्थान में ₹12,500 करोड़ और UP में ₹604 करोड़ का बजट, जेन ... डूंगरपुर: सत्तु देवकी स्कूल में भरभराकर गिरी कमरे की छत, 120 बच्चे थे मौजूद; बंद कमरा होने से टला बड... रक्षा मंत्रालय का बड़ा फैसला: DRDO की पारंपरिक मिसाइल तकनीक भारतीय उद्योगों को होगी ट्रांसफर मुंबई में ऑटो चालकों की मराठी परीक्षा पर नया विवाद: 'सिलेबस से बाहर के सवाल पूछ रहा RTO', यूनियन ने ... इलाहाबाद हाईकोर्ट ने खारिज की स्कूल में हिजाब पहनने की याचिका: फैसले को चुनौती देगा AIMPLB; कोर्ट बो... सिंगरौली में फायर ब्रिगेड के पानी से धोई गई BJP विधायक की गाड़ी: कमिश्नर आवास का वीडियो वायरल, सवालो... कानपुर में कूड़े के ढेर से एक्सपायरी टॉफी-चॉकलेट लूटने की मची होड़: वीडियो वायरल होने के बाद खाद्य व...
देश

अयोध्या राम मंदिर मूर्ति को लेकर चर्चा में अरुण योगीराज

अयोध्या। भगवान श्री राम का भव्य मंदिर अयोध्या में बन रहा है और 22 जनवरी 2024 को प्राण प्रतिष्ठा कर दी जाएगी। ताजा खबर यह है कि राम मंदिर गर्भगृह में स्थापित की जाने वाली मूर्ति पर ट्रस्ट के सदस्यों के बीच वोटिंग के माध्यम से फैसला कर लिया गया है। आने वाले दिनों में इसका खुलासा किया जाएगा।

इस बीच, विख्यात मूर्तिकार अरुण योगीराज लगातार चर्चा में हैं। पिछले दिनों संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद पटेल ने अपने एक्स हेंडल पर राम लला की एक श्याम वर्ण मूर्ति की तस्वीर जारी की। यह मूर्ति भी योगीराज ने ही तराशी है।

 

(कैप्शन – अपनी तराशी एक मूर्ति के साथ अरुण योगीराज)

केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने अपने एक्स पर लिखा, ‘अयोध्या में भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा के लिए मूर्ति के चयन को अंतिम रूप दे दिया गया है।’

मूर्तिकार अरुण योगीराज मैसूर, कर्नाटक के निवासी हैं। यहीं वे मूर्तियों को तराशते हैं। देखिए अपने मैसूर स्थित निवास का वीडियो।

मूर्तिकार अरुण योगीराज की मां सरस्वती ने समाचार एजेंसी ANI की बातचीत में कहा, ‘मैं बेटे को हमेशा एक सफल मूर्तिकार बनाते हुए देखना चाहती थी। प्राण प्रतिष्ठा पर हम अयोध्या जाएंगे।’

 

(डिस्क्लेमर: नए तथ्यों के साथ इस खबर को अपडेट किया गया है।)

Related Articles

Back to top button