ब्रेकिंग
Jharkhand Health Department: रिम्स में मेडिकल एडमिशन में अनियमितता; स्वास्थ्य मंत्री के निर्देश पर C... Car Fire Incident NH-33: हजारीबाग से रांची जा रही कार में अचानक लगी आग; परिवार के चार सदस्य सुरक्षित Jharkhand Health News: अवैध नर्सिंग होम और अल्ट्रासाउंड सेंटर्स पर स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी का ... Garhwa Monsoon Update: गढ़वा में अब तक 'जीरो' बारिश; खेती के लक्ष्य को लेकर कृषि विभाग चिंता में Jharkhand Politics: राज्यसभा चुनाव के बाद बढ़ा राजनीतिक पारा; भ्रष्टाचार के मुद्दे पर आमने-सामने भाजप... Jharkhand News: मुहर्रम जुलूस को लेकर प्रशासन सख्त; डीजे पर प्रतिबंध, ड्रोन से निगरानी और CRPF की तै... Jharkhand Jobs News: स्वास्थ्य विभाग में बड़ी नियुक्तियां; 56 फूड सेफ्टी ऑफिसर और 151 विशेषज्ञ डॉक्टर... Sports Promotion Ranchi: रांची रेल मंडल शुरू करेगा चेस, फुटबॉल और वॉलीबॉल अकादमी; नि:शुल्क प्रशिक्षण... Jamtara School Raid: स्कूल के बरामदे में बैठकर ग्राहकों को लूट रहे थे साइबर अपराधी, पुलिस ने रंगे हा... Bhilai News: स्मार्ट मीटर के खिलाफ भड़के लोग; बिजली कार्यालय में मीटर फेंककर किया जोरदार प्रदर्शन
देश

कांग्रेस के नामी नेता ने टिकट की घोषणा से पहले छोड़ी पार्टी, प्रदेश अध्‍यक्ष पर लगाए आरोप

नई दिल्‍ली। दिल्‍ली में होने वाले विधानसभा चुनाव के पहले कांग्रेस में फिर से एक बार गुटबाजी सामने आ गई है। एक बड़े नेता योगानंद शास्‍त्री (Yoganand Shastri resign) ने पार्टी से इस्‍तीफा दे दिया है। योनानंद शास्‍त्री पूर्व विधानसभा अध्‍यक्ष रह चुके हैं।

पार्टी छोड़ने से पहले लगाए आरोप

उन्‍होंने पार्टी से इस्‍तीफा देने से पहले दिल्‍ली प्रदेश अध्‍यक्ष सुभाष चोपड़ा पर कई तरह के आरोप भी लगाए। उन्‍होंने कहा कि सुभाष चोपड़ा किसी को सम्‍मान नहीं देते। उन्‍होंने यहां तक कह दिया कि चुनाव नहीं लड़ेंगे लेकिन समाजसेवा करते रहेंगे।

कांग्रेस में अक्‍सर सामने आती है गुटबाजी

बता दें कि कांग्रेस कई दिनों से गुटबाजी में उलझी पड़ी है। कांग्रेस ने अभी तक किसी प्रत्‍याशी के नामों को घोषणा नहीं की है। वहीं आम आदमी पार्टी ने अपने सभी और भारतीय जनता ने अपनी पहली लिस्‍ट जारी कर 57 सीटों के लिए अपने प्रत्‍याशियों के नामों की घोषणा कर चुकी है।

इधर, चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन के 29 नए मामले दर्ज किए गए हैं। इस तरह उल्लंघन के अब तक कुल 116 मामले पंजीकृत किए गए हैं। इनमें से 111 मामलों में प्राथमिकी दर्ज की गई है व पांच मामलों में डीडी एंट्री की गई है। आप के खिलाफ तीन, कांग्रेस के खिलाफ दो और भाजपा के खिलाफ एक मामला दर्ज किया गया है।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय के अनुसार, आप के खिलाफ अब तक नौ व कांग्रेस के खिलाफ चार मामले दर्ज हुए हैं। इसमें चुनाव प्रचार के लिए बैनर-पोस्टर लगाकर संपत्तियों को बदरंग करने का आरोप है। वहीं आर्म्स एक्ट में दर्ज मामलों की संख्या 126 से बढ़कर 140 हो गई। इन मामलों में अब तक 156 लोग गिरफ्तार हुए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button