IND v AUS Final : भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच होगी खिताबी जंग, कुछ ही देर में होगा टाॅस

बेंगलुरू : भारतीय क्रिकेट टीम ने राजकोट में सीरीज बराबरी के बाद वापिस अपना आत्मविश्वास हासिल कर लिया है, लेकिन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उसकी असली परीक्षा आज बेंगलुरू में होगी जहां फाइनल वनडे में दोनों दिग्गज टीमें खिताब हासिल करने के लिए उतरेंगी। टाॅस दोपहर 1 बजे होगा।
भारत ने मुंबई में पहला वनडे 10 विकेट से गंवाने के बाद राजकोट में दूसरा मैच 36 रन से जीता था। विराट कोहली की अगुवाई वाली टीम इंडिया अपनी जमीन पर खतरनाक मानी जाती है लेकिन जिस तरह से पहले मैच में उसे ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने चौतरफा विभाग में पीटकर मैच 10 विकेट से जीता था, उसके बाद उसकी कमजोरियां भी सामने आ गईं। हालांकि राजकोट में टीम ने गलतियां सुधारी और उसे इसका फायदा भी मिला। टीम के बल्लेबाजी संयोजन में ओपनिंग और मध्यक्रम की परेशानी भी सुलझती नजर आ रही है। नियमित ओपनर लोकेश राहुल की पांचवें नंबर पर 80 रन की पारी के बाद माना जा रहा है कि टीम को मध्यक्रम में एक मजबूत खिलाड़ी मिल गया है जो उसकी सबसे बड़ी समस्या थी।
संभावित प्लेइंग इलेवन
भारत : रोहित शर्मा, शिखर धवन, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, मनीष पांडे / ऋषभ पंत, रविंद्र जडेजा, नवदीप सैनी, मोहम्मद शमी, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह
ऑस्ट्रेलिया : आरोन फिंच, डेविड वार्नर, मारनस लाबुस्चगने, स्टीवन स्मिथ, एश्टन टर्नर, एलेक्स केरी, एश्टन एगर / डी ‘शॉर्ट, पैट कमिंस, मिशेल स्टार्क, केन रिचर्डसन / जोश हेजलवुड, एडम जम्पा






