ब्रेकिंग
मणिपुर के जंगलों में लगी भीषण आग; वायुसेना के Mi-17V5 हेलिकॉप्टरों ने मोर्चा संभाला, आसमान से बरसाया... "उत्तराखंड के दीपक भारत के हीरो"; राहुल गांधी ने किया समर्थन, बीजेपी और संघ पर साधा तीखा निशाना शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद से मिले अलंकार अग्निहोत्री; दिल्ली कूच की दी बड़ी चेतावनी, जानें क्या ह... Bihar News: औरंगाबाद में पांच सहेलियों ने उठाया खौफनाक कदम; 4 की जान गई, एक की हालत गंभीर, आत्महत्या... Delhi-UP Weather Update: दिल्ली-यूपी में बारिश और पहाड़ों पर बर्फबारी का अलर्ट, IMD ने अगले 3 दिनों ... Jalandhar Crime: जालंधर में दिन-दिहाड़े ज्वैलर पर खूनी हमला, दुकान में घुसकर बदमाशों ने मचाया तांडव;... Punjab Road Accident: पंजाब में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराकर कार के उड़े परखच्चे; चालक की मौके पर... नशे का 'ग्लोबल नेटवर्क' ध्वस्त! विदेशों में होनी थी अफीम की सप्लाई, पुलिस ने ऐसे बेनकाब किया अंतरराष... PM मोदी ने डेरा सचखंड बल्लां में टेका मत्था; संत निरंजन दास जी से लिया आशीर्वाद, रविदास जयंती पर बड़... PM मोदी की यात्रा रविदासिया समाज के प्रति सम्मान और विश्वास का संदेश: सुखमिंदरपाल सिंह ग्रेवाल
उत्तरप्रदेश

अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा से पहले सामने आई बड़ी घटना, जय श्रीराम के नारे लगाने पर भाकियू नेता की हत्या

अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा से पहले एक बड़ी घटना सामने आई।  अयोध्या मुहल्ले के शिवमंदिर में धार्मिक अनुष्ठान के लिए चंदा मांगने और जय श्रीराम का नारा लगाने पर गंगाघाट के चंपापुरवा में हिस्ट्रीशीटर काले खां ने भाकियू नेता विनोद कश्यप को पीट-पीटकर मार डाला। भाकियू नेता को इतना पीटी कि वह बेहोश होकर जमीन पर गिर गया और कुछ देर बाद उसने दम तोड़ दिया।

भाकियू के पूर्व जिला महासचिव विनोद कश्यप का भाई दुर्गाशंकर अपने साथियों के साथ रविवार सुबह करीब 11 बजे घर-घर से चंदा मांग रहा था। इस दौरान वह साथियों के साथ जय श्रीराम के नारे भी लगा रहा था। इश बात पर मुहल्ले के हिस्ट्रीशीटर काले खां और उसके साथियों ने गुस्से मे आकर दुर्गाशंकर की बेरहमी से पिटाई कर दी। सूचना पर भाकियू नेता विनोद कश्यप पहुंच गए, तो हिस्ट्रीशीटर ने पीट-पीटकर उनकी जान ले ली।

 इतना ही नहीं हिस्ट्रीशीटर ने कई राउंड फायरिंग भी की। विनोद को कानपुर के उर्सला अस्पताल ले जाया गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। वहीं अब एसपी सिद्धार्थ शंकर मीना के मुताबिक विनोद कश्यप की पत्नी प्रीती ने पुलिस को शिकायत दी है।

Related Articles

Back to top button