ब्रेकिंग
मणिपुर के जंगलों में लगी भीषण आग; वायुसेना के Mi-17V5 हेलिकॉप्टरों ने मोर्चा संभाला, आसमान से बरसाया... "उत्तराखंड के दीपक भारत के हीरो"; राहुल गांधी ने किया समर्थन, बीजेपी और संघ पर साधा तीखा निशाना शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद से मिले अलंकार अग्निहोत्री; दिल्ली कूच की दी बड़ी चेतावनी, जानें क्या ह... Bihar News: औरंगाबाद में पांच सहेलियों ने उठाया खौफनाक कदम; 4 की जान गई, एक की हालत गंभीर, आत्महत्या... Delhi-UP Weather Update: दिल्ली-यूपी में बारिश और पहाड़ों पर बर्फबारी का अलर्ट, IMD ने अगले 3 दिनों ... Jalandhar Crime: जालंधर में दिन-दिहाड़े ज्वैलर पर खूनी हमला, दुकान में घुसकर बदमाशों ने मचाया तांडव;... Punjab Road Accident: पंजाब में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराकर कार के उड़े परखच्चे; चालक की मौके पर... नशे का 'ग्लोबल नेटवर्क' ध्वस्त! विदेशों में होनी थी अफीम की सप्लाई, पुलिस ने ऐसे बेनकाब किया अंतरराष... PM मोदी ने डेरा सचखंड बल्लां में टेका मत्था; संत निरंजन दास जी से लिया आशीर्वाद, रविदास जयंती पर बड़... PM मोदी की यात्रा रविदासिया समाज के प्रति सम्मान और विश्वास का संदेश: सुखमिंदरपाल सिंह ग्रेवाल
मध्यप्रदेश

23 साल की छात्रा बनी टीचर की दुल्हन, मंदिर में रचाई शादी, पिछले पांच साल से चल रहा था अफेयर

जमुईः भारत में इन दिनों शादी ब्याह का सीजन चल रहा है। शादी ब्याय के इस सीजन में शादी समारोह के कई वीडियो भी वायरल हो रहे हैं। वायरल वीडियो में से कुछ हंसा-हंसाकर लोटपोट करने वाले होते हैं तो कुछ दुखद भी होते हैं, जो विवादित होते हैं। इन सबके बीच एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें युवक-युवती मंदिर में शादी करते हुए नजर आ रहे हैं। साथ ही ये दावा किया जा रहा है कि ये दोनों शिक्षक और छात्रा हैं।

सामने आए वीडियो में आप देख सकते हैं कि युवक-युवती के साथ पंडित भी मंदिर में मौजूद है। वीडियो में आगे देख सकते हैं कि युवक-युवती की मांग में सिंदूर भरता है। वहीं एक अन्य वीडियो में पंडित जी दोनों की शादी करवाते हुए नजर आ रहे हैं। दोनों की शादी मंदिर में पूरे विधि विधान से कराई जा रही है।

बताया जाता है कि प्रेमी संतोष कुमार चकाई बाजार में ही कोचिंग संस्थान चलाता है, जहां प्रेमिका भी आया करती थी। दोनों के बीच इसी दौरान प्रेम हो गया, जिसके बाद प्रेमिका किसी कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर का काम करने सूरत चली गई थी, जहां दोनों में मोबाइल फोन से अक्सर बातचीत होते रहती थी। इसी दौरान कोरोना काल में प्रेमिका वर्क फ्रॉम होम करने अपने घर चकाई आ गई। दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ने लगी तो प्यार परवान चढ़ा, लेकिन घरवालों को जब इस बात की जानकारी हुई तो उन्होंने विरोध जताया।

इसके बाद प्रेमी युगल ने शादी करने की ठान ली, लेकिन प्रेमिका की उम्र शादी में बाधा बन रही थी। इधर, जब लड़की की उम्र 23 वर्ष हुई तो लड़की ने सूरत से आकर प्रेमी से पहले कोर्ट मैरि‍ज की फिर मलयपुर थाना क्षेत्र के पत्नेस्वर धाम में शादी रचा ली। शादी के बाद प्रेमिका अपने कार्यस्थल (सूरत) चली गई है, जबकि जयप्रकाश अभी भी चकाई में अपने कोचिंग संस्थान ही चला रहे हैं। प्रेमी के पिता चकाई डाक बंगला के समीप मोटर पंप इत्यादि की दुकान चलाते हैं, जबकि प्रेमिका के पिता चकाई बाजार में ही स्टेशनरी का दुकान चलाते हैं। जो झारखंड के रहने वाले हैं। पिछले दस वर्ष से वो चकाई में ही रह रहे हैं।

Related Articles

Back to top button