ब्रेकिंग
Jaipur Murder Case: जयपुर में पत्नी और 3 बेटियों का हत्यारा राहुल झा गिरफ्तार, खाटूश्यामजी और रींगस ... US-China Tension: चीन ने ईरान को दी थी अमेरिकी एयरबेस की सैटेलाइट तस्वीरें? जॉर्डन हमले में 3 US सैन... Ganga Aarti in London: लंदन में टेम्स नदी के किनारे पहली बार हुई भव्य गंगा आरती, दीपों से जगमगाया कि... BSF Rescue Operation: सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने बचाई 10 बांग्लादेशी नागरिकों की जान, 30 दिन के नव... Belagavi Murder News: कर्नाटक में 2 महीने से लापता महिला का गन्ने के खेत में मिला कंकाल, प्रेमी ने ब... Delhi Metro Arpan Kendra: पुराने कपड़ों से मिलेगा छुटकारा, दिल्ली मेट्रो के 10 स्टेशनों पर खुले अर्प... UCC in India: उत्तराखंड और गुजरात के बाद अब 21 राज्यों की बारी, अमित शाह ने सेवा संकल्प अभियान के दौ... Chhath Puja Special Trains: दुर्गापूजा, दिवाली और छठ पर चलेंगी 18 स्पेशल ट्रेनें; दिल्ली-भागलपुर के ... Raebareli Murder Case: रायबरेली में प्रधान के बेटे की पीट-पीटकर हत्या, प्रेमिका ने फोन कर बुलाया; पत... UP PCS Transfer News: काशी विश्वनाथ मंदिर CEO विश्व भूषण मिश्र का ट्रांसफर, बने UPSSSC के नए उपसचिव;...
मध्यप्रदेश

Army में भर्ती के लिए तैयारी कर था 11वीं का छात्र, ग्राउंड में दौड़ते दौड़ते आया attack, मौत

रतलाम: रतलाम में आज एक किशोर की खेल मैदान में रनिंग के दौरान अचानक तबियत बिगड़ गई। किशोर को इलाज के लिए जिला चिकित्सालय ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों के मुताबिक मृतक किशोर आर्मी में जाने की तैयारी करने के लिए खेल मैदान में पिछले एक सप्ताह से जाने लगा था।

घटना आज सुबह की है। बालाजी नगर निवासी 17 वर्षीय आशुतोष पिता राधेश्याम कुमावत अपने दोस्त के साथ सुबह साढ़े पांच बजे रनिंग के लिए शासकीय कला एवं विज्ञान महाविद्यालय के खेल मैदान गया था। आशुतोष अपने दोस्त के साथ मैदान पर रनिंग कर रहा था। तभी अचानक उसकी तबियत बिगड़ी वह गश खाकर गिर पड़ा। यह देख उसके दोस्त और खेल मैदान पर मौजूद अन्य लोग उसे तत्काल जिला चिकित्सालय ले गए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना किशोर के परिजनों को मिलने पर वह तत्काल जिला चिकित्सालय पहुंचे।

जिला चिकित्सालय के सिविल सर्जन डॉ एम एस सागर ने बताया कि मृतक किशोर की मौत संभवत साइलेंट अटैक (कार्डियक) आने से हुई है। मृतक के परिजनों के मुताबिक आशुतोष कक्षा 11 वीं में पढ़ता था। वह आर्मी में जाने की इच्छा रखता था। इसके लिए वह अपने दोस्तों के साथ एक सप्ताह पहले से ही खेल मैदान पर सुबह रनिंग के लिए जाने लगा था। उसे पहले कोई बीमारी नहीं थी। वह पूरी तरह से स्वस्थ था।

बता दें कि युवाओं में साइलेंट अटैक के मामले इन दिनों तेजी से बढ़ते जा रहे हैं, जिनमें युवा, किशोर और बच्चे भी शरीक हो गए हैं। रतलाम जिले में बीस दिन में यह दूसरा मामला है जिसमें किशोर की अटैक आने से मौत हुई है। इसके पहले आलोट तहसील के ग्राम खारवाकला में 13 साल के बच्चे की इसी तरह से अचानक तबियत बिगड़ने से मौत हो गई थी। जिसमें भी चिकित्सकों ने साइलेंट अटैक होने की संभावना जताई थी।

Related Articles

Back to top button