ब्रेकिंग
Supreme Court on Air Ticket Price Hike: हवाई किराये में 700% बढ़ोतरी पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पण... Tej Pratap Yadav Security Increase Demand: जनशक्ति जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेज प्रताप यादव ने क... ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता मिटाओ’ मार्च के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का तेलंगाना से कांग्रेस को ... गुजरात में सख्त शराबबंदी के नियमों को धत्ता बताते हुए राजकोट के एक होटल में आयोजित हुई हाई-प्रोफाइल ... पैनिक अटैक: बिना किसी वास्तविक खतरे के अचानक शरीर में क्यों उत्पन्न होने लगती है घबराहट और बेचैनी? Dewas TI Dilip Puri Murder Case: शहीद टीआई दिलीप पुरी के परिवार को 1 करोड़ की सहायता और पत्नी को एसआ... Dilip Puri Funeral Barmandal Dhar: शहीद टीआई दिलीप पुरी का पैतृक गांव बरमंडल में राजकीय सम्मान के सा... Ayodhya Ram Mandir Donation Case Supreme Court: राम मंदिर दान चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फ... Dilip Puri Murder Case Dewas: अवैध शराब पकड़ने गए टीआई दिलीप पुरी की ट्रक से कुचलकर हत्या, सिविल ड्र... PDP Foundation Day Srinagar 2026: श्रीनगर में पीडीपी के कार्यकर्ता सम्मेलन में महबूबा मुफ्ती का केंद...
विदेश

VIDEO खून बह रहा था, प्‍लीज हेल्‍प मी चिल्लाता रहा… US में फ‍िर भारतीय छात्र पर हमला, खून से लथपथ सड़क पर छोड़ा

नई दिल्ली: शिकागो में एक भारतीय मूल के छात्र पर कथित तौर पर लोगों के एक समूह ने हमला किया और उसका मोबाइल फोन लूट लिया। पीड़ित की पहचान हैदराबाद के लंगर हौज निवासी सैयद मजाही अली के रूप में हुई है, जो अमेरिका के शिकागो में इंडियाना वेस्लेयन विश्वविद्यालय में मास्टर डिग्री की पढ़ाई कर रहा है। हमले में छात्र को काफी चोटें आईं। भागने से पहले लुटेरों ने उसका फोन और पर्स छीन लिया। सैयद परिवार ने भारत सरकार से हस्तक्षेप करने और यह सुनिश्चित करने का अनुरोध किया है कि उसे उचित चिकित्सा उपचार मिले।

हैदराबाद के रहने वाले सैयद मजाहिर अली शिकागो के इंडियाना वेस्लीयन विश्वविद्यालय में मास्टर डिग्री की पढ़ाई कर रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पीड़ित पर 4 फरवरी को चार हथियारबंद लुटेरों ने उस वक्त हमला किया जब वह घर जा रहा था।

 ‘लात और मुक्का मारा’
सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है जिसमें पीड़ित को यह कहते हुए सुना गया कि चार लोगों ने उस पर हमला किया। “मैं हाथ में खाने का पैकेट लेकर घर वापस जा रहा था, तभी चार लोगों ने मुझे घेर लिया, लात और घूंसे मारे और मेरा फोन लेकर भाग गए। कृपया मेरी मदद करें,” अली, जिसका बहुत खून बह रहा था, ने क्लिप में अपनी आपबीती सुनाई।

एक सीसीटीवी वीडियो में, हमलावरों को शिकागो में कैंपबेल एवेन्यू पर अपने अपार्टमेंट के पास अली का पीछा करते हुए देखा गया । भारतीय छात्र ने कहा कि लुटेरों ने उसका फोन और पर्स लेकर भागने से पहले उसे लात और घूंसे मारे। अली की पत्नी ने विदेश मंत्री एस जयशंकर से अपील की कि वह उन्हें अमेरिका की यात्रा के लिए सहायता प्रदान करें।

अमेरिका में भारतीय छात्रों की मौत के मामले में बढ़ोतरी
हालिया घटना ने सुरक्षा संबंधी चिंता पैदा कर दी है। इस वर्ष संयुक्त राज्य अमेरिका में भारतीय मूल के चार छात्र मृत पाए गए। पिछले हफ्ते, हैदराबाद के 19 वर्षीय मूल निवासी श्रेयस रेड्डी बेनिगर को अमेरिका में मृत पाया गया था। वह ओहियो में लिंडर स्कूल ऑफ बिजनेस का छात्र था।

पिछले महीने, एक लापता भारतीय मूल का छात्र, नील आचार्य, अमेरिका में पर्ड्यू विश्वविद्यालय हवाई अड्डे के पास मृत पाया गया था। आचार्य अमेरिकी राज्य इंडियाना के प्रतिष्ठित पर्ड्यू विश्वविद्यालय में दोहरी पढ़ाई कर रहे थे। 16 जनवरी को, 25 वर्षीय भारतीय छात्र विवेक सैनी, जिसने हाल ही में अमेरिका में एमबीए की डिग्री हासिल की थी, को जॉर्जिया के लिथोनिया में एक बेघर ड्रग एडिक्ट ने पीट-पीट कर मार डाला। हरियाणा का सैनी पिछले कुछ दिनों से आरोपियों की मदद कर रहा था।

एक अन्य भारतीय छात्र, अकुल धवन, जनवरी में इलिनोइस विश्वविद्यालय अर्बाना-शैंपेन के बाहर मृत पाया गया था। 18 वर्षीय छात्र के माता-पिता ने शिकायत दर्ज कराई, जिसमें आरोप लगाया गया कि उनके बेटे के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज होने के बाद विश्वविद्यालय के पुलिस विभाग ने कोई कार्रवाई नहीं की।

Related Articles

Back to top button