ब्रेकिंग
मणिपुर के जंगलों में लगी भीषण आग; वायुसेना के Mi-17V5 हेलिकॉप्टरों ने मोर्चा संभाला, आसमान से बरसाया... "उत्तराखंड के दीपक भारत के हीरो"; राहुल गांधी ने किया समर्थन, बीजेपी और संघ पर साधा तीखा निशाना शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद से मिले अलंकार अग्निहोत्री; दिल्ली कूच की दी बड़ी चेतावनी, जानें क्या ह... Bihar News: औरंगाबाद में पांच सहेलियों ने उठाया खौफनाक कदम; 4 की जान गई, एक की हालत गंभीर, आत्महत्या... Delhi-UP Weather Update: दिल्ली-यूपी में बारिश और पहाड़ों पर बर्फबारी का अलर्ट, IMD ने अगले 3 दिनों ... Jalandhar Crime: जालंधर में दिन-दिहाड़े ज्वैलर पर खूनी हमला, दुकान में घुसकर बदमाशों ने मचाया तांडव;... Punjab Road Accident: पंजाब में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराकर कार के उड़े परखच्चे; चालक की मौके पर... नशे का 'ग्लोबल नेटवर्क' ध्वस्त! विदेशों में होनी थी अफीम की सप्लाई, पुलिस ने ऐसे बेनकाब किया अंतरराष... PM मोदी ने डेरा सचखंड बल्लां में टेका मत्था; संत निरंजन दास जी से लिया आशीर्वाद, रविदास जयंती पर बड़... PM मोदी की यात्रा रविदासिया समाज के प्रति सम्मान और विश्वास का संदेश: सुखमिंदरपाल सिंह ग्रेवाल
मध्यप्रदेश

महापौर अन्नू ने छोड़ी कांग्रेस, बीजेपी में हुए शामिल, कह दी यह बड़ी बात..

जबलपुर। लोकसभा चुनाव से पहले जबलपुर में कांग्रेस पार्टी को बड़ा झटका लगा है। बुधवार को कांग्रेस पार्टी के कुछ बड़े नेताओं ने कांग्रेस को अलविदा कह दिया है और भाजपा का दामन थाम लिया है। जबलपुर से महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू ने कांग्रेस पार्टी को छोड़ दिया है और भाजपा के भोपाल कार्यालय में उन्होंने भाजपा की सदस्यता ले ली। इस दौरान मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव और भाजपा के मध्य प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा मौजूद रहे।

महापौर जगत बहादुर सिंह भोपाल के लिए सुबह ही रवाना हो गए थे। इसके बाद कयास लगाए जा रहे थे कि वह भाजपा में शामिल हो सकते हैं। बताया जा रहा है कि जगत बहादुर सिंह के साथ कांग्रेस के कुछ पार्षदों ने भी भाजपा की सदस्यता ले ली है। कुछ दिन पहले ही कांग्रेस की विधायक प्रत्याशी रहीं और जिला पंचायत सदस्य एकता ठाकुर ने भी कांग्रेस को छोड़कर भाजपा की सदस्यता ले ली थी।

जगत बहादुर अन्नू कांग्रेस के टिकट पर जबलपुर के महापौर चुने गए थे। जगत बहादुर पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के भी करीबी माने जाते हैं। निकाय चुनाव के समय भी पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने जगत बहादुर के लिए जमकर प्रचार किया था जबलपुर में कांग्रेस के लिए यह बड़ा झटका माना जा रहा है। जबलपुर महापौर ने भाजपा में शामिल होने के बाद कहा की वह भगवान राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा में कांग्रेस पार्टी के शामिल न होने और राम मंदिर को लेकर उनके स्टैंड से आहत थे।

Related Articles

Back to top button